फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   if India reach final of World Test Championship Asia Cup will postponed believes PCB

भारत ही खेलेगा WTC का फाइनल, पाकिस्तान को पूरा विश्वास, इसलिए एशिया कप के आयोजन पर जताया संदेह

Sun, 28 Feb 2021 04:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 28 Feb 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
if India reach final of World Test Championship Asia Cup will postponed believes PCB
2019 में हुआ आखिरी एशिया कप भारत ने जीता था

अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचता है तो इस साल जून में होने वाला एशिया कप टल जाएगा। यह कहना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी का। कराची में मीडिया से बात करते हुए मनी कहते हैं, 'तारीखें टकरा रही हैं। हमें लगता है कि टूर्नामेंट को 2023 तक आगे बढ़ाना होगा।'

विज्ञापन


पीसीबी के सीईओ वसीम खान का भी ऐसा ही मानना है। उनके मुताबिक भी भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय है, जो इस साल 18 जून को लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला जाएगा। एशिया कप का भी आयोजन जून में ही होना है, जिसकी मेजबानी श्रीलंका करेगा। पिछले साल यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के चलते नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप भी इस साल अक्तूबर-नवंबर में होना है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। पाकिस्तान के शामिल होने पर अब तक संदेह बरकरार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने आज फिर एक बार इस अहम मुद्दे पर अपनी बात रखी। मनी ने कहा कि भारत जब तक उनकी टीम, प्रशंसकों और पत्रकारों को वीजा देने का लिखित आश्वासन नहीं देता, वे टूर्नामेंट यूएई में कराने की मांग करते रहेंगे। बोर्ड ने आईसीसी को अपने विचारों से अवगत करा दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी ने दोहराया कि वे पाकिस्तान के पूरे दल के सुरक्षा के इंतजामात पर भी बीसीसीआई से लिखित आश्वासन चाहते हैं। मनी ने कहा, 'ये बिग थ्री की मानसिकता बदलने की जरूरत है। हमने आईसीसी से कह दिया है कि हमें मार्च के आखिर तक लिखित आश्वासन चाहिए ताकि पता चल सके कि आगे क्या करना है वरना हम विश्व कप भारत की बजाय यूएई में कराने की मांग पर कायम रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed