{"_id":"66e560a836434673900ca85b","slug":"if-india-does-not-come-then-pakistan-should-not-go-moin-khan-warned-bcci-before-champions-trophy-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: 'अगर भारत नहीं आया तो..', पूर्व कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI को दी चेतावनी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: 'अगर भारत नहीं आया तो..', पूर्व कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI को दी चेतावनी, जानें
Sat, 14 Sep 2024 03:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:38 PM IST
सार
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होना है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं? यह सवाल बना हुआ है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने भारत के पाकिस्तान आने पर बयान दिया है। उनका मानना है कि अगर रोहित शर्मा की टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो भविष्य में पाकिस्तान की टीम भी किसी भी टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व खिलाड़ियों को दी यह सलाह
मोईन खान ने भारत के पूर्व खिलाड़ियों को सलाह दी कि वह बीसीसीआई को समझाएं और पाकिस्तान दौरे के लिए टीम को तैयार करें। उन्होंने कहा- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, कपिल देव, राहुल द्रविड़ जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को अपने क्रिकेट बोर्ड से कहना चाहिए कि वे राजनीति को क्रिकेट से दूर रखें। क्रिकेट को राजनीतिक मुद्दों से बाधित नहीं किया जाना चाहिए। प्रशंसक भारत और पाकिस्तान को खेलते देखना पसंद करेंगे। इससे न केवल पाकिस्तान को फायदा होगा, बल्कि समग्र क्रिकेट को भी फायदा होगा। खान ने भारत के भाग न लेने की स्थिति में आईसीसी की भूमिका पर भी सवाल उठाया और वैश्विक क्रिकेट निकाय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि भारत अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करें।
'पाकिस्तान को नहीं जाना चाहिए भारत'
इस दौरान खान ने आईसीसी की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "भारत को आईसीसी के साथ मिलकर अपने प्रतिद्वंद्वियों का सम्मान करना चाहिए। और अगर वे नहीं आते हैं, तो पाकिस्तान को भारत में आयोजित होने वाले किसी भी भविष्य के कार्यक्रम में भाग लेने के अपने फैसले पर सोचना चाहिए।"

आखिरी बार पाकिस्तान ने कब की थी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी ?
1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। बीसीसीआई को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं। बोर्ड के इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

आईसीसी टूर्नामेंट में होता है भारत का पाकिस्तान से सामना
भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 सीजन के बाद से अबतक द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। भारतीय टीम 2008 के बाद से कभी पाकिस्तान के दौर पर भी नहीं गई है। भारत और पाकिस्तान की टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे का सामना करती हैं। इस साल न्यूयॉर्क में दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला गया था जिसमे भारत ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले, 2023 में भारत में हुए वनडे विश्व कप में भी भारत ने ग्रुप चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम को मात दी थी। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने उतरेगा।