फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   if dharamshala missed host, it will be 4 Effect

धर्मशाला में अब नहीं महामुकाबला', होंगे ये 4 बड़े असर

Wed, 09 Mar 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
if dharamshala missed host, it will be 4 Effect

पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर टी-20 वर्ल्ड कप में 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान का बहुचर्चित मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से इस मैदान पर इस मैच की मेजबानी छीन ली गई। धर्मशाला में भारत और पाक के बीच मैच नहीं होने पर ये 4 बड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन


पहला, कार्यक्रम तय होने के बाद धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला देखने की हसरत अधूरी रह गई। बड़ी संख्या में दर्शक पहाड़ पर बने शानदार और दिलकश स्टेडियम पर मैच देखने का मजा लेना चाहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


दूसरा, भारत और पाक के बीच मैच की घोषणा होने के बाद जब से टिकटों की बिक्री शुरू हुई तभी से ही टिकटों की मारामारी दिखी। मैच कहीं और शिफ्ट होने पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि उसे लोगों के टिकट वापस करने होंगे। साथ स्थानीय बोर्ड ने मैच की तैयारी को लेकर जो खर्चा किया है उसका कोई फायदा नहीं होगा। टिकट की छपाई का जो खर्चा हुआ सो अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा, भारत की छवि पर असर पड़ेगा। वर्ल्ड कप एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है और इसके कार्यक्रम करीब एक साल पहले ही तय हो जाते हैं। अब सुरक्षा कारणों से मैच स्थल बदला जाता है तो देश की छवि को नुकसान होगा।

चौथा, मैच की मेजबानी दूसरी जगह जाने पर आयोजकों को काफी मेहनत करनी होगी। धर्मशाला में टिकटों को वापस करने का दबाव बनेगा ही साथ ही नए आयोजन स्थल को इस बड़े मैच के लिए हड़बड़ी में काफी काम करना होगा। यह बड़ा मैच 19 को है यानी की आज से सिर्फ 10 दिन का समय रह गया है ऐसे में मेजबान स्थल के लिए तैयारी के वास्ते कम समय मिलेगा।

सुरक्षा कारणों से पाक टीम ने टाला भारत आने का कार्यक्रम

if dharamshala missed host, it will be 4 Effect
युवराज सिंह

आईसीसी और बीसीसीआई मंगलवार को दावा करते रहे कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पाक से आई सुरक्षा टीम सिफारिश करने जा रही है कि सुरक्षा कारणों को लेकर धर्मशाला में पाक टीम का खेलना उचित नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने आ रही पाकिस्तान की महिला और पुरुष टीम का भारत आने का कार्यक्रम एक बार फिर टल गया है।

पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा टीम की ओर से धर्मशाला में नहीं खेलने की सिफारिश की गई है। पाकिस्तान की टीम भारत के साथ धर्मशाला में वर्ल्ड कप का मैच खेलेगी या नहीं अब यह पाकिस्तान सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा। धर्मशाला से लौटने के बाद मंगलवार की रात सुरक्षा टीम ने पाकिस्तानी दूतावास में हाई कमिश्नर से मुलाकात कर रिपोर्ट की जानकारी उन्हें दी।

दूतावास की ओर से यह रिपोर्ट पाकिस्तान सरकार को भेजी गई। इसके बाद ही पाक टीम को भारत भेजे जाने का कार्यक्रम टाला गया। वहीं मंगलवार को दिल्ली में आईसीसी, बीसीसीआई, पीसीबी, गृह मंत्रालय और हिमाचल सरकार के अधिकारियों की बैठक के बेनतीजा रहने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान ने आईसीसी चीफ डेव रिचर्डसन को पत्र लिखकर मैच को मोहाली या कोलकाता शिफ्ट करने को कहा है। फिलहाल पाक टीम बुधवार को लाहौर से दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed