{"_id":"60c71c208ebc3ef79460ca62","slug":"icc-wtc-final-southampton-ageas-bowl-head-ptich-curator-simon-lee-said-the-pitch-will-be-pace-and-bounce-during-india-vs-new-zealand-match-final-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC WTC final: हेड क्यूरेटर का खुलासा, बताया- डब्ल्यूटीसी फाइनल में कैसी तैयार की जाएगी पिच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC WTC final: हेड क्यूरेटर का खुलासा, बताया- डब्ल्यूटीसी फाइनल में कैसी तैयार की जाएगी पिच
Mon, 14 Jun 2021 02:36 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:36 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में कैसी पिच होगी इसे लेकर हेड कोच ने बयान दिया है। क्यूरेटर साइमन ली का कहना है कि वह दोनों टीमों के बीच समान मुकाबला देखना चाहते हैं। इसलिए पिच तेज और उछाल वाली होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : twitter@bcci
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होने में चंद दिन बाकी हैं। ऐसे मे दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैन्स की बेकरारी बढ़ रही है। दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक जानना चाहते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के दरम्यान खेले जाने वाले मैच में साउथैम्पटन की पिच कैसी होगी। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से एजिस बाउल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइऩल मैच शुरू होगा।
विज्ञापन
क्यूरेटर ने बताया कैसी होगी पिच
साउथैम्पटन के हेड पिच क्यूरेटर साइमन ली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान तेज और उछाल भरी पिच तैयार करना चाहते हैं। इसके अलावा वह ये भी चाहते हैं कि पिच पर स्पिन गेंदबाजों को भी रास आए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आगामी शुक्रवार से खेला जाएगा।
विज्ञापन
समान मुकाबला हो
साइमन ली का मानना है कि ये न्यूट्रल ग्राउंड है। इसलिए पिच ऐसी तैयार की जाए जिस पर दोनों टीमें बेहतर कर सकें। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए ली ने कहा, हमें आईसीसी के निर्देशों का पालन करना है, हम ऐसी पिच का निर्माण करना चाहते हैं जिससे दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिले।
विज्ञापन
तेज और बाउंसी होगी पिच
साइमन ली ने आगे कहा कि मैं ऐसी पिच बनाना चाहता हूं जिसमें तेजी और उछाल हो। लेकिन उन्होंने आगे ये भी कहा कि ये काफी मुश्किल है क्योंकि वक्त और मौसम साथ नहीं देता। लेकिन इस मैच के लिए भविष्यवाणी अच्छी है। धूप काफी रहेगी और मुझे उम्मीद है इसमें गति होगी और ज्यादा रोलर न चलाने की वजह से कड़ी पिच होगी।
देखने लायक होगी तेज गेंदबाजों की बॉलिंग
हेड पिच क्यूरेटर साइमन ली के मुताबिक दोनों टीमें के पास बेहतर और क्षमतावान तेज गेंदबाज हैं। मैं हर समय उनका मैच में प्रभाव देखना चाहता हूं। मैं भी क्रिकेट प्रशंसक हूं और मैच ऐसी पिच बनाना चाहता हूं जिससे क्रिकेट प्रेमी हर गेंद देखने के लिए लालायित रहे। चाहे वह शानदार बल्लेबाजी हो या फिर लाजवाब बॉलिंग स्पेल।
स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना
साइमन ली के अनुसार फाइनल के दौरान मौसम अच्छा रहेगा। और यहां धूप की वजह से पिच जल्दी सूख जाती है। ऐसे में मैच के दौरान साउथैम्पटन की पिच स्पिनर के लिए कारगर साबित हो सकती है।