फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc world cup qualifier rovman powell ton powers west indies to enter in super six

ICC WC Qualifier: इस खिलाड़ी ने जड़ा तूफानी शतक, सुपर सिक्स में पहुंची वेस्टइंडीज

Sun, 11 Mar 2018 12:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
icc world cup qualifier rovman powell ton powers west indies to enter in super six
रोवमैन पॉवेल

ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर सिक्स राउंड में एंट्री की। याद हो कि स्कॉटलैंड भी तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए के मैच में आयरलैंड को 52 रन से मात दी। एक अन्य मैच में नीदरलैंड्स ने पापुआ न्यू गिनी को 57 रन से हराया। वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान ने आखिरकार जीत दर्ज करते हुए नेपाल को 6 विकेट से मात दी और सुपर सिक्स में अपने पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसके अलावा ग्रुप बी के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने हांगकांग को 89 रन से हराया।
विज्ञापन



हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और एक समय उसके पांच विकेट सिर्फ 83 रन के स्कोर पर गिर चुके थे। इसके बाद मैन ऑफ द मैच रोवमन पॉवेल ने कप्तान जेसन होल्डर (54) के साथ छठे विकेट के लिए 86 और एश्ले नर्स के साथ आठवें विकेट के लिए 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर टीम को 250 के पार लगाया। पॉवेल ने अपना पहला शतक ठोंका और 7 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। आयरलैंड के टिम मुर्टाघ ने 4 विकेट लिए। जवाब में कीमार रोच (4/27) और केसरिक विलियम्स (4/43) के सामने आयरलैंड 47वें ओवर में 205 रन पर ढेर हो गई। एड जोयस ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलावेयो में नेपाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और कप्तान पारस खड़का (75) के लगातार दूसरे अर्धशतक के बावजूद 194 का स्कोर ही बनाया। जवाब में अफगानिस्तान ने नजीबुल्लाह जदरान (52*) व रहमत शाह (46) की उम्दा पारियों की बदौलत 39वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद नबी (4/33 एवं 34) को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और मैन ऑफ द मैच हैमिलटन मासाकाद्ज़ा (84), ब्रेंडन टेलर (46) व सेफस ज्हुवाओ (45) की शानदार पारियों की मदद से 263/9 का स्कोर बनाया। जवाब में हांगकांग की टीम अंशुमन रथ (85) की शानदार पारी के बावजूद 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सिकंदर रजा ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए।


ओल्ड हरारियंस में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित नीदरलैंड्स ने सिकंदर जुल्फिकार (53*) की उम्दा पारी की मदद से 216/8 का स्कोर बनाया। जवाब में पापुआ न्यू गिनी सिर्फ 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रुलोफ वैन डर मर्व (4/46 एवं 38) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज: 257/8, आयरलैंड - 205

नेपाल: 194, अफगानिस्तान: 195/4

जिम्बाब्वे: 263/9, हांगकांग: 174

नीदरलैंड्स: 216/8, पापुआ न्यू गिनी: 159

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed