{"_id":"64d4c34fdf3e64788e0016ad","slug":"icc-world-cup-2023-tickets-sale-details-how-to-book-india-match-tickets-ind-vs-pak-dates-revised-schedule-2023-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: स्टेडियम में देखना चाहते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबला, तो यहां जानें कब से खरीद पाएंगे मैचों के टिकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: स्टेडियम में देखना चाहते हैं भारत-पाकिस्तान मुकाबला, तो यहां जानें कब से खरीद पाएंगे मैचों के टिकट
Thu, 10 Aug 2023 04:30 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:30 PM IST
सार
ICC World Cup 2023 Tickets Sale: विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में पांच अक्तूबर से विश्व कप का आयोजन होना है। आईसीसी ने पहले से जारी शेड्यूल में कुछ बदलाव करते हुए बुधवार (नौ अगस्त) को नया कार्यक्रम जारी किया। नौ मैचों की तारीखों में बदलाव किया गया। बीसीसीआई और आईसीसी ने मिलकर नए शेड्यूल के साथ-साथ टिकट बिक्री की तारीखों का भी ऐलान कर दिया। फैंस लंबे समय से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है।
आईसीसी ने बताया कि टिकटों की बिक्री 25 अगस्त को होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच पांच अक्तूबर को पिछले संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रशंसकों को आराम देने के लिए भारत के मैचों के लिए चरणबद्ध तरीके से टिकट जारी किए जाएंगे। 25 अगस्त से भारत को छोड़कर सभी टीमों के मैच और अभ्यास मैच के टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। इसका मतलब है कि भारत को छोड़कर नौ टीमों - इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड के मैचों के टिकट 25 अगस्त से बुक किए जा सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
कब से मिलेगा भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट?
भारत के अभ्यास मैचों के टिकट 30 अगस्त से खरीदे जा सकेंगे। भारत के मुख्य दौर के टिकट 31 अगस्त से उपलब्ध होंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट तीन सितंबर से मिलेंगे।
विश्व कप में टिकट मिलने की तारीख
भारत के अभ्यास मैचों के टिकट 30 अगस्त से खरीदे जा सकेंगे। भारत के मुख्य दौर के टिकट 31 अगस्त से उपलब्ध होंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट तीन सितंबर से मिलेंगे।
विश्व कप में टिकट मिलने की तारीख
| कब से मिलेंगे टिकट | मैच |
| 25 अगस्त | गैर-भारत अभ्यास मैच और सभी गैर-भारत मुख्य मैच |
| 30 अगस्त | भारत के गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में अभ्यास मैच |
| 31 अगस्त | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई |
| 31 अगस्त | भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली |
| एक सितंबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला |
| एक सितंबर | भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ |
| एक सितंबर | भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई |
| दो सितंबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु |
| दो सितंबर | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता |
| तीन सितंबर | भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद |
| 15 सितंबर | सेमीफाइनल (मुंबई और कोलकाता में) |
| 15 सितंबर | फाइनल, अहमदाबाद |
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालिफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं।

आईसीसी द्वारा इन मैचों के शेड्यूल में किया गया बदलाव
- 10 अक्तूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (समय में बदलाव)
- 10 अक्तूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पहले यह मैच 12 अक्तूबर को होना था)
- 12 अक्तूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (पहले यह मैच 13 अक्तूबर को होना था)
- 13 अक्तूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)
- 14 अक्तूबर : भारत बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 15 अक्तूबर को होना था)
- 15 अक्तूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)
- 11 नवंबर :ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
- 11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)
- 12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड (पहले यह मैच 11 नवंबर को होना था)