{"_id":"62492d07b55d720ae978a093","slug":"icc-womens-world-cup-all-the-records-australia-s-alyssa-healy-made-in-world-cup-final-inning-against-england","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Women,s World CUP: महिला विश्व कप के फाइनल में अलिसा हीली ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए विश्व कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women,s World CUP: महिला विश्व कप के फाइनल में अलिसा हीली ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए विश्व कीर्तिमान
Sun, 03 Apr 2022 11:20 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:20 AM IST
सार
महिला विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज अलिसा हीली ने 170 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 356 तक ले जाने में अहम योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
अलिसा हीली
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज अलिसा हीली ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 138 गेंद में 170 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 26 चौके निकले। अपनी इस पारी में अलिसा ने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उनकी शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में इंग्लैंड के सामने 356 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। अलिसा के अलावा ऑस्ट्रेलिया की रेचल ने 68 और मूनी ने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। इंग्लैंड के लिए श्रुबसोल ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा कोई दूसरी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सकी।
अलिसा विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी
किसी एक महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अलिसा हीली ने अपनी साथी खिलाड़ी रेचल हायेन्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। रेचल ने इसी साल 497 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। एलिसा हीली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने किसी एक विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
509 रन, अलिसा हीली 2022
497 रन, रेचल हायेंस 2022
456 रन, डेब्बी हॉकली 1997
448 रन, लिंडसे हीलर 1988
446 रन, डेब्बी हॉकली 1988
विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी
रेचल हायेंसे के साथ अलिसा ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। यह किसी भी विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए भी मूनी के साथ 156 रन की साझेदारी की। अलिसा ने सेमीफाइनल मैच में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 129 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। अलिसा सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप फाइनल में शतक लगाया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की रोल्टन ने ही यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलिसा विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी
- 170 रन, अलिसा हीली 2022
- 149 रन, एडम गिलक्रिस्ट 2007
- 140 रन, रिकी पॉन्टिंग 2003
- 138 रन, विवियन रिचर्ड्स 1979