{"_id":"6851305b586f9397650a9a9b","slug":"icc-womens-odi-rankings-smriti-mandhana-reaches-top-spot-in-odi-rankings-overtakes-laura-wolvaardt-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's ODI Rankings: वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचीं स्मृति मंधाना, लाउरा वोलवार्ड्ट को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's ODI Rankings: वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचीं स्मृति मंधाना, लाउरा वोलवार्ड्ट को पीछे छोड़ा
Tue, 17 Jun 2025 02:37 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:37 PM IST
सार
भारत की सलामी बल्लेबाज इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में शानदार शतक जड़ा था। मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक स्थान की छलांग लगाकर बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। इससे पहले शीर्ष पर लाउरा वोलवार्ड्ट थीं, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गईं हैं। दूसरे स्थान पर 719 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया की नताली सिवर ब्रंट हैं। शीर्ष पर काबिज मंधाना के खाते में 727 रेटिंग प्वॉइंट्स है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
शीर्ष 15 में ये दो भारतीय बल्लेबाज
मंधाना के बाद लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। दोनों क्रमशः 14वें और 15वें स्थान पर हैं। भारत और इंग्लैंड इस महीने के अंत में पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाले हैं। मंधाना 2019 की शुरुआत से शीर्ष स्थान के लिए संघर्ष कर रही थीं। हालांकि, अब यह सूखा समाप्त हो गया है।

स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ANI
फॉर्म में चल रहीं मंधाना