फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Womens ODI Rankings:Pacer Jhulan Goswami Climbs To 2nd Position, Mithali Raj Slips To 3rd In Batting position

ICC Women's ODI Rankings: मिताली ने गंवाया शीर्ष स्थान, झूलन दूसरे स्थान पर पहुंचीं, जानें टॉप -10 में कितने भारतीय

Tue, 28 Sep 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 04:36 PM IST
सार

भारतीय महिला वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज वन-डे रैंकिंग में शीर्ष से तीसरे पायदान पर खिसक गई हैं। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन गोस्वामी ने लंबी छलांग लगाई हैं।

विज्ञापन
ICC Womens ODI Rankings:Pacer Jhulan Goswami Climbs To 2nd Position, Mithali Raj Slips To 3rd In Batting position
मिताली राज - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा वन-डे रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग में भारतीय वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वह नंबर एक से तीसरे पायदान पर खिसक गई हैं। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मिताली के अलावा बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्मृति मंधाना को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 710 रेटिंग के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा टॉप-10 में कोई भारतीय शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली शीर्ष पर, मिताली को दो स्थान का नुकसान
दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली 761 अंक के साथ दूसरे स्थान से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। भारत के खिलाफ तीन मैचों में 112 रन बनाने वाली एलिसा हीली 750 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 29 के औसत से सिर्फ 87 रन बनाने वाली 38 साल की मिताली के अब 738 अंक हैं। 
विज्ञापन

 

गेंदबाजों की रैंकिंग में झूलन दूसरे पायदान पर 

वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की जेस योनासेन 760 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि झूलन के 727 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की ही मेगन शुट एक स्थान के नुकसान से 717 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि झूलन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में  चार विकेट चटकाए थे। आखिरी वन-डे में उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट झटके थे। बता दें कि भारत ने तीसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसके लगातार 26 वन-डे जीत के अभियान को रोका था। हालांकि टीम इंडिया 1-2 से सीरीज हार गई थी। 


 

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में दो भारतीय

उधर, ऑलराउंडरों की रैंकिंग में झूलन (251 रेटिंग) को तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह 251 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप (384 रेटिंग )शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वहीं, भारत की दीप्ति शर्मा (299 रेटिंग) एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर हैं। एलिस पैरी खराब फॉर्म के कारण दो स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed