फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women World Cup 2022 India Women Team to face Pakistan in opening encounter on March 6

ICC Women World Cup 2022: विश्व कप में 6 मार्च को होगा भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान से मुकाबला, टौरंगा में खेला जाएगा मैच

Wed, 15 Dec 2021 09:26 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 15 Dec 2021 09:26 AM IST
सार

न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले आईसीसी महिला विश्व कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस विश्व कप की शुुुरुआत चार मार्च से होगी। वहीं, फाइनल मुकाबला 3 अप्रैल को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
ICC Women World Cup 2022 India Women Team to face Pakistan in opening encounter on March 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में भारत अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।. दोनों टीमों के दरम्यान यह मुकाबला 6 मार्च 2022 को न्यूजीलैंड के टौरंगा में होगा। आईसीसी वुमेन वर्ल्ड कप की शुरुआत 4 मार्च से होगी जिसका पहला मैच मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड में होने होन वाले इस विश्व कप में कुल आठ टीमें भाग लेंगी जिनके बीच 31 दिनों में 31 मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


महिला विश्व कप में भारत का शेड्यूल

6 मार्च, भारत बनाम पाकिस्तान, टौरंगा

10 मार्च, भारत बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन

12 मार्च, भारत बनाम वेस्टइंडीज, हैमिल्टन

16 मार्च, भारत बनाम इंग्लैंड, टौरंगा

19 मार्च, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड

22 मार्च, भारत बनाम बांग्लादेश, हैमिल्टन

27 मार्च, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्राइस्टचर्च

यह टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई

आईसीसी के अऩुसार ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2017-20 में अपनी स्थिति के आधार पर इस आयोजन के लिए क्वालीफाई किया है। जबकि, न्यूजीलैंड ने ऑटोमैटिक इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है क्योंकि वह इस टूर्नामेंट का मेजबान था। इस विश्व कप के मैच लीग प्रारूप में खेले जाएंगे जहां भाग लेने वाले सभी आठ टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद शीर्ष चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 
विज्ञापन


तीन अप्रैल को होगा फाइनल

इस विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 30 मार्च को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच का आयोजन 31 मार्च को होगले ओवल में होगा। जबकि, इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला तीन अप्रैल को होगा। इन तीनों मैचों के लिए आईसीसी नियमों के मुताबिक रिजर्व डे की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed