फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After AUS Beating NZ Equation

T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, अब भारत के लिए राह हुई कठिन, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

Wed, 09 Oct 2024 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Oct 2024 09:45 AM IST
सार

भारत को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद नेट रन रेट का नुकसान हुआ था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने कुछ राहत दी। अब टीम इंडिया को यहां से दोनों मैच जीतने होंगे।

विज्ञापन
ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After AUS Beating NZ Equation
महिला टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI

विस्तार

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शारजाह में न्यूजीलैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। इस जीत से ग्रुप ए में सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण दिलचस्प हो गया है। हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमों के पास ही सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका है। मौजूदा समय में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। पाकिस्तान दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। भारत चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


भारत ने अब तक न्यूजीलैंड से हार और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। भारत को नेट रनरेट में सुधार करने के लिए बुधवार को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। हालांकि, यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि श्रीलंका ने हाल ही में भारत को महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता अब मुश्किल हो चला है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

ग्रुप-ए का मौजूदा हाल

ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After AUS Beating NZ Equation
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद कंगारू टीम चार अंक और +2.254 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, पाकिस्तान के दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.555 है। न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में दो अंक और -0.050 नेट रन रेट के साथ तीसरे, भारतीय टीम दो मैचों में दो अंक और -1.217 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। एशियाई चैंपियंस श्रीलंका की टीम दो मैचों में दो हार के साथ पांचवें स्थान पर है।

भारत को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद नेट रन रेट का नुकसान हुआ था। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने कुछ राहत दी। अब टीम इंडिया को यहां से दोनों मैच जीतने होंगे। उन्हें श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी हराना होगा। इसके बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंका के खिलाफ छोटी जीत या फिर ऑस्ट्रेलिया से हार टीम इंडिया की राह और कठिन कर देगी। श्रीलंका के खिलाफ हार से भारत का सफर लगभग खत्म हो जाएगा। हालांकि, टीम पूरी तरह से बाहर नहीं होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पर जीत से फिर रास्ता बन सकता है।

ग्रुप-ए का मौजूदा हाल
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट

ऑस्ट्रेलिया
2 2 0 4 +2.524

पाकिस्तान
2 1 1 2 +0.555

न्यूजीलैंड
2 1 1 2 -0.050

भारत
2 1 1 2 -1.217

श्रीलंका
2 0 2 0 -1.667

ग्रुप-ए में टीमों के बाकी बचे मैच
टीम अगला मैच

ऑस्ट्रेलिया
vs पाकिस्तान (11 अक्तूबर)
vs भारत (13 अक्तूबर)

पाकिस्तान
vs ऑस्ट्रेलिया (11 अक्तूबर)
vs न्यूजीलैंड (14 अक्तूबर)

न्यूजीलैंड
vs श्रीलंका (12 अक्तूबर)
vs पाकिस्तान (14 अक्तूबर)

भारत
vs श्रीलंका (9 अक्तूबर)
vs ऑस्ट्रेलिया (13 अक्तूबर)

श्रीलंका
vs भारत (9 अक्तूबर)
vs न्यूजीलैंड (12 अक्तूबर)

समीकरण

ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After AUS Beating NZ Equation
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
  • न्यूजीलैंड को अब एक मैच पाकिस्तान से और एक मैच श्रीलंका से खेलना है। वहीं, पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया से भिड़ेगी।
  • श्रीलंका पर बड़ी जीत और फिर ऑस्ट्रेलिया पर जीत से टीम इंडिया के छह अंक हो जाएंगे। अगर कीवी टीम दोनों मैच जीतती है तो उसके भी छह अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में नेट रन रेट का खेल महत्वपूर्ण हो जाएगा।
  • ऑस्ट्रेलिया के एक भी मैच जीतने पर सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। पाकिस्तान अगर ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो उसकी राह भी मुश्किल हो जाएगी।
  • भारत को अपने दोनों मैच जीतने होंगे और यह मनाना होगा कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड एक-एक और मैच हार जाए। इस स्थिति में भारत छह अंक लेकर आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।
  • भारत को अगर श्रीलंका से शिकस्त मिलती है तो फिर उसे ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके। साथ ही यह भी मनाना होगा कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों या तो अपने दोनों मैच हार जाए या फिर एक-एक मैच में 100 रन के बड़े अंतर से हारे। ताकि भारत का नेट रन रेट उनसे बेहतर हो सके।
  • इन तमाम समीकरण से यह पता चलता है कि टीम इंडिया को अब हर मैच सावधानी से खेलना होगा। एक भी गलती भारतीय टीम को विश्व कप से बाहर कर सकती है। 
विज्ञापन

ICC Women T20 World Cup 2024 India Semi-final Qualification Scenarios Explained After AUS Beating NZ Equation
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
ग्रुप बी का हाल
वहीं, ग्रुप-बी की बात करें तो इंग्लैंड की टीम दो मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ शीर्ष पर है। वेस्टइंडीज दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे, बांग्लादेश चौथे और स्कॉटलैंड पांचवें स्थान पर है। स्कॉटलैंड को छोड़कर बाकी तीनों टीम के दो-दो अंक हैं। इंग्लैंड का नेट रन रेट +0.653, वेस्टइंडीज का +1.154, दक्षिण अफ्रीका का +0.245, बांग्लादेश का -0.125 और स्कॉटलैंड का नेट रन रेट -1.897 है।

ग्रुप-बी का मौजूदा हाल
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
इंग्लैंड 2 2 0 4 +0.653

वेस्टइंडीज
2 1 1 2 +1.154

दक्षिण अफ्रीका
2 1 1 2 +0.245

बांग्लादेश
2 1 1 2 -0.125

स्कॉटलैंड
2 0 2 0 -1.897
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed