फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's World CUP Australia beats England in World Cup Final by 71 Runs

ICC Women's World CUP: सातवीं बार विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हराया

Sun, 03 Apr 2022 01:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 01:44 PM IST
सार

महिला विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार महिला विश्व कप जीता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इससे पहले 1978, 1982, 1988, 1997, 2005 और 2013 में विश्व कप जीत चुकी है। 
 

विज्ञापन
ICC Women's World CUP Australia beats England in World Cup Final by 71 Runs
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड फाइनल का स्कोरकार्ड - फोटो : आईसीसी

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराकर सातवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड 356 रन बनाए थे। यह महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और पांचवीं बार विश्व विजेता बनने से रह गई। इंग्लैंड को चौथी बार महिला विश्व के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हार बार ऑस्ट्रेलिया ने ही उसे मात दी है। इससे पहले 1978, 1982 और 1988 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महिला विश्व कप के फाइनल में हराया था। 
विज्ञापन


इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 285 रन नही बना पाई और यह मैच 71 रन से हार गई। 
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य के सामने बिखरी इंग्लैंड
357 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 12 रन के स्कोर पर वैय पवेलियन लौट गईं। उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए। इसके बाद बेमाउंट और कप्तान हीदर नाइट भी चलती बनीं। 86 रन के अंदर तीन विकेट गंवाकर इंग्लैंड की टीम बड़ी हार की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन नटाली स्कीवर ने शतक लगाकर हार का अंतर कम किया। दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सकी और इंग्लैंड की टीम 43.4 ओवरों में 285 रन ही बना पाई। शिविर 148 रन बनाकर नाबाद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए किंग और जॉनसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं स्कट को दो विकेट मिले। गार्डनर और मैकग्राथ ने एक-एक विकेट लिया। 



नटाली स्कीवर की मैराथन पारी बेकार 
इंग्लैंड के लिए नटाली स्कीवर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंद में 148 रन बनाए और एक छोर पर नाबाद रहीं। इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और एक छक्का निकला। स्कीवर इंग्लैंड को यह मैच जिता सकती थीं, लेकिन दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया। 27 रन बनाने वाली बेमाउंट इंग्लैंड के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। नटाली स्कीवर विश्व कप फाइनल में तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। वो एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं, जिन्होंने 2007 में 149 रन बनाए थे। 


पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की। अलिसा हीली और रेचल हायेंस ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। यह विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी थी। इसके बाद हीली ने मूनी के साथ 156 रन की साझेदारी की। विश्व कप फाइनल में यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। हीली ने रिकॉर्ड 170 रन बनाए। वहीं हायेंस ने 68 और मूनी ने 62 रन की पारी खेली। अंत में पेरी ने 17 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए श्रुबसोल ने तीन विकेट झटके। वहीं एक्लेस्टन को एक विकेट मिला। हालांकि, इंग्लैंड के गेंदबाज पहले 29 ओवर तक कोई विकेट नहीं ले पाए और दूसरा विकेट भी 46वें ओवर में लिया। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed