फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's World Cup 2025 Points Table Update After SA W vs SL W Match Result Team Standings India Scenario

Women World Cup Points Table: ऑस्ट्रेलिया को मिला सेमीफाइनल का टिकट, भारत चौथे स्थान पर; देंखें अंक तालिका

Sat, 18 Oct 2025 05:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 18 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

भारत को अभी तीन मुकाबले और खेलने हैं। इनमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम लगातार दो मैचों में हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

विज्ञापन
ICC Women's World Cup 2025 Points Table Update After SA W vs SL W Match Result Team Standings India Scenario
महिला वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

महिला विश्व कप का मौजूदा संस्करण रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका पर 10 विकेट से जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। अब उसे दो और मुकाबले खेलने हैं, जिनमें एक भी जीत दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब तीसरे और चौथे स्थान के लिए टक्कर इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड के बीच है। बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान का सफ लगभग समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

भारत चौथे स्थान पर
महिला विश्व कप 2025 की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया  टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा बनाए रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए पांच मैचों में चार जीत दर्ज की हैं और एक मुकाबला बिना परिणाम के समाप्त हुआ है। टीम के पास कुल नौ अंक हैं और नेट रन रेट 1.818 है। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की टीम सात अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि भारत महिला टीम दो जीत और दो हार के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। भारत के चार अंक हैं और नेट रन रेट 0.682 है।

न्यूजीलैंड पांचवें, बांग्लादेश छठे, श्रीलंका सातवें और पाकिस्तान महिला टीम आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान ने अब तक कोई मैच नहीं जीता है और उसके पास सिर्फ एक अंक है। अगले मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से और भारत का सामना इंग्लैंड से होने वाला है, जो अंक तालिका की स्थिति को और रोमांचक बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की वापसी पर नजरें
भारत को अभी तीन मुकाबले और खेलने हैं। इनमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम लगातार दो मैचों में हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed