फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc women's world cup 2017 india vs australia second semi final derby live

महिला वर्ल्ड कप: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के

Fri, 21 Jul 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 21 Jul 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
icc women's world cup 2017 india vs australia second semi final derby live
शिखा पांडे - फोटो : pti

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से मात देकर दूसरी बार विश्वकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मेजबान इंग्लैंड से होगा। बारिश से प्रभावित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की धुआंधार नाबाद 171 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 42 ओवर में 4 विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया।  इसके जवाब में खेलने उतरी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 41वें ओवर में 245 रन पर ढेर हो गई। 

विज्ञापन


शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ओवर में ही शिखा पांडे ने टीम को पहली सफलता दिला दी। मूनी 1 रन बनाकर बोल्ड हो गईं। पांचवें ओवर में झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। झूलन ने कंगारू कप्तान मेग लेनिंग को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए एलिस पैरी ने बोल्टन के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन बोल्टन दीप्ति शर्मा की गेंज पर फॉलो थ्रू में कैच दे बैठीं। तीन विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए पैरी और विलानी ने चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करा दी। लेकिन विलानी 75 रन पर गायकवाड़ की गेंद पर मंधाना को बाउंड्री पर कैच दे बैठीं। विलानी के आउट होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने विकेटों की झड़ी लगा दी। उपकप्तान ब्लैकवेल ने अंत तक संघर्ष करते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सकीं। ब्लैकवेल ने 56 गेंद में 90 रन की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने, शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं गायकवाड़ और पूनम यादव ने 1-1 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पवेलियन वापस भेजा। 
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर के धुआंधार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 42 ओवर में जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रखा है। वर्षा के कारण मैच देरी से शुरु हुआ। एक बार डर्बी के मैदान पर आसमानी बारिश रुकी तो रनों की बरसात शुरू हो गई। भारत की खराब शुरुआत रही। पहले ही ओवर में टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। वह केवल 6 रन बना सकीं। इसके बाद दसवें ओवर में पूनम राउत के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। 9.2 ओवर में 35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया की कमान कप्तान मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन 36 रन बनाने के बाद कप्तान मिताली बोल्ड हो गईं। इसके बाद टीम का सारा जिम्मा हरमनप्रीत के कंधों पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डर्बी के मैदान पर जो हुआ वो किसी करिश्मे से कम नहीं था। हरमनप्रीत ने पहले 64 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने गियर बदला।  हरमनप्रीत ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद 107 गेंद में 150 रन पूरे किए। कौर ने अपनी आतिशी पारी में 20 चौके और सात गगनचुंबी छक्के जड़े। अंत में वह 115 गेंद में 171 रन बनाकर नाबाद रहीं। दीप्ति शर्मा ने उनका बीच में अच्छा साथ दिया। दीप्ति ने 25 रन बनाए। अंत में कृष्णामूर्ति 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

हरमनप्रीत ने अपनी आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया को दूसरी बार महिला विश्वकप के फाइनल के करीब पहुंचा दिया है। अब गेंदबाजों की बारी है। यदि टीम इंडिया कें गेंदबाज कमाल दिखाते हैं तो रविवार को टीम इंडिया का क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। 

अंतिम एकादश: 
भारत: स्मृति मंधाना, पूनम राउत, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, सुषमा वर्मा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, शिख पांडे, राजेश्वरी गयकवाड, पूनम यादव

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, निकोल बोल्टन, मेग लेनिंग, एलिस पैरी, एलसे विलानी, एलेक्स ब्लैकवेल, अलेसा हिली, एशले गार्डनर, मेगन स्कॉट,  क्रिस्टन बीम्स, 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed