फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women’s T20 World Cup 2023 All Teams and Full Matches Schedule

ICC Women’s T20 World Cup: 10 टीमें 17 दिन में खेलेंगी 23 मैच, जानें महिला टी20 विश्व कप के बारे में सबकुछ

Fri, 10 Feb 2023 08:56 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Feb 2023 08:56 AM IST
सार

टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के तीन मैदानों को मिली है। केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड, पार्ल के बोलैंड पार्क और पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में मुकाबले खेले जाएंगे। हम आपको यहां आसान सवाल-जवाबों के जरिए इस टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...

विज्ञापन
ICC Women’s T20 World Cup 2023 All Teams and Full Matches Schedule
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से आठवें महिला टी20 विश्व कप का आगाज होने वाला है। 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत की नजर पहली बार खिताब जीतने पर है। टीम इंडिया पिछली बार 2020 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हम आपको यहां आसान सवाल-जवाबों के जरिए इस टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप कब से कब तक खेला जाएगा?
दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन 10 से 26 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी?
मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अलावा गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

ICC Women’s T20 World Cup 2023 All Teams and Full Matches Schedule
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
10 टीमों ने कैसे टूर्नामेंट में बनाई जगह?
दक्षिण अफ्रीका मेजबान होने के नाते टूर्नामेंट में जगह हासिल कर ली थी। उसके बाद आईसीसी रैंकिंग में 30 नवंबर 2021 तक शीर्ष सात में रहने वाली टीमों को जगह मिली। इसके बाद दो स्थानों के लिए 37 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। क्वालीफायर्स से बांग्लादेश और आयरलैंड ने जगह बनाई।

ICC Women’s T20 World Cup 2023 All Teams and Full Matches Schedule
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका में कहां-कहां होंगे मुकाबले?
टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के तीन मैदानों को मिली है। केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड, पार्ल के बोलैंड पार्क और पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में मुकाबले खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कब और किसके बीच होगा?
महिला टी20 विश्व कप का पहला मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच केपटाउन में 10 फरवरी को खेला जाएगा।

ICC Women’s T20 World Cup 2023 All Teams and Full Matches Schedule
हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट का फाइनल मैच कब और कहां होगा?
फाइनल मुकाबला 26 फरवरी (रविवार) को केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर खेला जाएगा।

10 टीमों को कितने ग्रुप में बांटा गया?
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ग्रुप-बी में भारत के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज है।

भारत के मुकाबले कब-कब खेले जाएंगे?
भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत केपटाउन में 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। उसके बाद 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में क्रमश: इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा।

ICC Women’s T20 World Cup 2023 All Teams and Full Matches Schedule
कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट में भारत का हर बार कैसा प्रदर्शन रहा?
साल मेजबान भारत का प्रदर्शन
2009 इंग्लैंड सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे
2010 वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारे
2012 श्रीलंका ग्रुप दौर में बाहर
2014 बांग्लादेश ग्रुप दौर में बाहर
2016 भारत ग्रुप दौर में बाहर
2018 वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारे
2020 ऑस्ट्रेलिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारे

अब तक कौन-कौन सी टीमें चैंपियन बनी हैं?
ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा पांच बार चैंपियन बना है। उसने 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में खिताब पर कब्जा किया था। इंग्लैंड 2009 और वेस्टइंडीज 2016 में चैंपियन बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed