{"_id":"623057dc9939ce5d2c1c570c","slug":"icc-women-s-odi-ranking-mithali-raj-slips-to-seventh-spot-smriti-mandhana-out-of-top-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's ODI Ranking: मिताली राज सातवें पायदान पर खिसकीं, मंधाना टॉप 10 से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's ODI Ranking: मिताली राज सातवें पायदान पर खिसकीं, मंधाना टॉप 10 से बाहर
Tue, 15 Mar 2022 02:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 15 Mar 2022 02:39 PM IST
सार
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। महिला विश्व कप के शुरुआती दो मैचों में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे और इसका असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिख रहा है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला विश्व कप 2022 के बीच आईसीसी ने महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी कर दी है। भारत की स्मृति मंधाना और मिताली राज को बड़ा नुकसान हुआ है। तीन स्थान के नुकसान के साथ मिताली राज सातवें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं स्मृति मंधाना टॉप 10 से बाहर हो चुकी हैं। गेंदबाजों में झूलन गोस्वामी छठें पायदान पर हैं। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा छठें पायदान पर बरकरार हैं। सोफी इक्लेस्टन, एमी सैटरवेट, मारिजाने कप्प और लौरा वोलवार्ड्ट को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।
महिला विश्व कप में इंग्लैंड की टीम कोई मैच नहीं जीत पाई है, लेकिन तेज गेंदबाज सोफी इक्लेस्टन को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है और वो गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जेस जॉनसन को पछाड़ा है। सोफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 रन देकर एक विकेट लिया था।
दक्षिण अफ्रीका का मारिजाने कप्प को फायदा
दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कप्प ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 45 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इसके बाद बल्ले से भी उन्होंने उपयोगी पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 43 रन देकर दो विकेट लिए थे। गेंदबाजों की रैंकिंग में उन्हें चार पायदान का फायदा हुआ है और वो चौथे स्थान पर आ चुकी हैं। वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में वो तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाजों में सैटरवेट और वोलवार्ड्ट का जलवा
बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड की एमी सैटरवेट और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोलवार्ड्ट को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। सैटरवेट ने भारत के खिलाफ 75 रन की पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रन बनाए थे। उन्हें रैंकिंग में पांच पायदान का फायदा हुआ है और वो तीसरे नंबर पर आ चुकी हैं। वोलवार्ड्ट भी अच्छी लय में रही हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 75 और इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन बनाए। वो सात स्थान के फायदे के साथ पांचवें पायदान पर आ चुकी हैं।
मैथ्यूज को पहले शतक का फायदा
ऑलराउंडर की रैंकिंग में वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने विश्व कप में अपने करियर का पहला शतक लगाया और इंग्लैंड के खिलाफ 45 और भारत के खिलाफ 43 रन बनाए। वहीं गेंद के साथ उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 40 रन देकर दो विकेट और भारत के खिलाफ 65 रन देकर एक विकेट निकाला। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है और वो दूसरे स्थान पर आ चुकी हैं।