फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's FTP: Women's teams will play 301 matches till 2025, India will play 65 matches including two Tests

ICC Women's FTP: 2025 तक कुल 301 मैच खेलेंगी महिला टीमें, भारत के 65 मैच, दो टेस्ट भी खेलेगी टीम इंडिया

Tue, 16 Aug 2022 05:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 Aug 2022 05:32 PM IST
सार

इस दौरान भारतीय टीम कुल 65 मैच खेलेगी, जिसमें दो टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 मैच शामिल हैं। आईसीसी ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसमें मई के मैच भी शामिल हैं। इस वजह से भारतीय टीम अब तक तीन वनडे और तीन टी20 मैच पहले ही खेल चुकी है। 
 

विज्ञापन
ICC Women's FTP: Women's teams will play 301 matches till 2025, India will play 65 matches including two Tests
भारतीय महिला टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

आईसीसी ने साल 2022 से 2025 तक के लिए महिला क्रिकेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत इसी साल मई के महीने से हो चुकी है और 2025 में भारत में होने वाले महिला विश्व कप के साथ यह खत्म होगा। इस दौरान तीन साल में कुल 301 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। इसमें सात टेस्ट 159 टी20 और 135 वनडे मैच शामिल हैं। भारत में होने वाले महिला विश्व कप में जगह बनाने के लिए महिला चैंपियनशिप के मैच में भी इसका हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय टीम कुल 65 मैच खेलेगी, जिसमें दो टेस्ट, 27 वनडे और 36 टी20 मैच शामिल हैं। भारत को एक टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और एक इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। आईसीसी ने जो शेड्यूल जारी किया है, उसमें मई के मैच भी शामिल हैं। इस वजह से भारतीय टीम अब तक तीन वनडे और तीन टी20 मैच पहले ही खेल चुकी है। 
विज्ञापन

इन देशों की मेजबानी करेगा भारत
इस दौरान भारत न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश का दौरा करेगा। हालांकि, इनमें से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज हो चुकी है। 

अगले साल भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 2023-24 की गर्मियों के दौरान एक बार फिर भारत का दौरा करेगी। इस दौरान एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मेच खेले जाएंगे। वहीं, भारतीय महिला टीम 2025 की सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया जाकर तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। 

2022 से 2025 के बीच महिला क्रिकेट में होने वाले सात टेस्ट में से, इंग्लैंड सबसे अधिक पांच टेस्ट खेलेगा। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (चार), दक्षिण अफ्रीका (तीन) और भारत (दो) टेस्ट मैच खेलेगा।

आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने एक बयान में कहा, "यह महिलाओं के खेल के लिए बहुत अहम समय है। यह शेड्यूल न केवल भविष्य के क्रिकेट दौरों के लिए निश्चितता देता है बल्कि एक संरचना के लिए आधार भी तैयार करता है जो आने वाले वर्षों में विकसित होना है।"

आईसीसी के अनुसार, 2022-25 महिला चैम्पियनशिप में टीमें आमतौर पर 2025 विश्व कप से पहले तीन मैचों की द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला खेलेंगी। इनमें से कई श्रृंखलाओं के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी होंगे, कुछ टीमें पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए अपनी सहमति भी दे रही हैं। ICC ने अपने बयान में कहा, "सभी द्विपक्षीय टी20 मैच संबंधित टीम रैंकिंग में गिने जाते हैं, जिसके आधार पर टीमें आईसीसी के टूर्नामेंट में जगह बनाती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed