फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc will set bat regullar size before world cup2015

वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाजों पर नकेल कसेगा आईसीसी

Thu, 05 Feb 2015 05:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Feb 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
icc will set bat regullar size before world cup2015

आपने कई बार मैच के दौरान बेहतरीन और खराब खेलने वाले बल्लेबाजों को गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाते हुए देखा होगा। उस वक्त आप इसे शानदार बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी ही मानते है।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल मैच याद कीजिए। उस मैच में कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज एडम गिलिक्रिस्ट ने ताबड़तोड़ छक्कों से टीम इंडिया के गेंदबाजों को बहुत परेशान किया था। उस मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार हुई थी।
विज्ञापन


बाद में मीडिया में सवाल उठने पर आईसीसी की जांच में पता चला कि गिलिक्रिस्ट ने अपने दस्तानों में स्क्वैश लगाई थी। जिससे वह छक्के और चौकों की बारिश कर रहे थे। इसके बाद बल्लेबाजों का बल्ले के साथ छेड़छाड़ का सिलसिला शुरू हो हुआ। बल्ले की मोटाई और नाप के साथ छेड़छाड़ करने से बल्लेबाज को गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने में काफी मदद मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने इस बात को माना है कि बल्ले की निर्धारित लंबाई और मोटाई के साथ छेड़छाड़ करने से बल्लेबाज को रन बनाने में फायदा होता है। इसलिए इन चीजों पर नकेल कसने के लिए वर्ल्ड कप से पहले कड़े कदम उठाए जाएंगे।

मनचाहे बल्ले पर लगेगी पाबंदी

icc will set bat regullar size before world cup2015

ईएसपीएन स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा कि कई बार गलत शॉट खेलते हुए भी गेंद बाउंड्री के पार पहुंच जाती है। यह सिर्फ बल्ले की लंबाई और मोटाई से छेड़छाड़ करने के बाद ही संभव है।

उन्होंने कहा, "हर कोई एबी डीविलियडर्स, कुमार संगकारा और ब्रैंडन मैक्युलम की तरह गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने में एक्पर्ट नहीं है। इसलिए अब आईसीसी जल्द ही बल्ले की लंबाई और मोटाई के लिए कड़े नियम लाएगी। ताकि क्रिकेटर बल्ले के साथ कोई छेड़छाड़ न करें।"

उन्होंने कहा कि आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इन नियमों को लागू कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed