{"_id":"61ec70f7d8c6bf26c230d92b","slug":"icc-u19-world-cup-india-register-2nd-largest-victory-check-five-largest-victories-by-run-margin","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 World Cup: भारत के नाम दर्ज हुई अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, देखें शीर्स पांच की सूची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 World Cup: भारत के नाम दर्ज हुई अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, देखें शीर्स पांच की सूची
Sun, 23 Jan 2022 02:32 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:32 AM IST
सार
भारतीय टीम ने शनिवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में इतिहास रच दिया। यूगांडा के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 326 रनों के अंतर से विशाल जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने शनिवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में इतिहास रच दिया। यूगांडा के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 326 रनों के अंतर से विशाल जीत दर्ज की। अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की भारत की सबसे बड़ी और ओवरऑल दूसरी सबसे बड़ी जीत बनी। इससे पहले भारत ने 2004 में स्कॉटलैंड को 270 रनों से हराया था।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीतों के मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी शीर्ष पर है। उसने केन्या के खिलाफ 430 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इस मामले में अब भारतीय टीम दूसरी स्थान पर पहुंच गई है। उसने युगांडा को 326 रनों से पटखनी दी। भारतीय टीम ने इससे पहले 300 या उससे अधिक के अंतर से जीत दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
शीर्ष पांच बड़ी जीतों में तीसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया की टीम ही है। उसने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 311 रन से बड़ी विजय प्राप्त की थी। वहीं चौथे नंबर पर श्रीलंका की टीम है जिसने केन्या को 311 रन से शिकस्त दी थी। इस सूची में पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम है जिसे स्कॉटलैंड के खिलाफ 301 रन की जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने राज बावा के (162*) और अंगक्रिश रघुवंशी (144) रन के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 405 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने युगांडा के बल्लेबाजों को महज 79 रन के स्कोर पर ही ढेर कर दिया।