ICC U19 World Cup: भारत को दक्षिण अफ्रीका से मिलेगी पहली चुनौती, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 14वें सीजन का शुक्रवार यानी 14 जनवरी को वेस्टइंडीज में आगाज हो गया। चार बार की चैंपियन और सबसे सफल भारतीय टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज करेगी। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। दो साल पहले भारत को खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी।
विस्तार
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 14वें सीजन का शुक्रवार यानी 14 जनवरी को वेस्टइंडीज में आगाज हो गया। पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन कैरेबियाई सरजमीं पर किया जा रहा है जिसमें भारत समेत कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं जो चार अलग-अलग स्थानों पर 48 मैच खेलेंगी। चार बार की चैंपियन और सबसे सफल भारतीय टीम शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज करेगी। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। दो साल पहले भारत को खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों हार मिली थी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
कब खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच?
भारतीय टीम का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ 15 जनवरी को शनिवार के दिन खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
अंडर-19 विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय स्क्वॉड:
यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान
रिजर्व प्लेयर्स: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, अमृत राज उपाध्याय