फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U19 World Cup 2024 India beat New Zealand by 214 runs in super six Match Musheer Khan Century Saumy Pandey

U-19 World Cup: सुपर-6 में टीम इंडिया का जीत के साथ आगाज; न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया, 81 रन पर पारी समेटी

Tue, 30 Jan 2024 08:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्लोमफोंटेन (द. अफ्रीका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jan 2024 08:31 PM IST
सार

भारत ने सुपर सिक्स ग्रुप-1 के अपने मुकाबले में न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 295 रन बनाए। मुशीर खान ने 131 रन की पारी खेली। वहीं, आदर्श सिंह ने 52 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 28.1 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। 

विज्ञापन
ICC U19 World Cup 2024 India beat New Zealand by 214 runs in super six Match Musheer Khan Century Saumy Pandey
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter

विस्तार

भारत ने सुपर सिक्स ग्रुप-1 के अपने मुकाबले में न्यूजीलैंड को 214 रन से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 295 रन बनाए थे। मुशीर खान ने 131 रन की पारी खेली थी। वहीं, आदर्श सिंह ने 52 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 28.1 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान ऑस्कर जैक्सन (19) ने बनाए। भारत के लिए सौमी पांडे ने चार विकेट लिए। वहीं, मुशीर खान और राज लिम्बानी को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन

ICC U19 World Cup 2024 India beat New Zealand by 214 runs in super six Match Musheer Khan Century Saumy Pandey
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका का हाल
भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीते थे। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन, दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन और तीसरे मैच में अमेरिका को 201 रन से हराया था। ग्रुप-ए में टीम इंडिया शीर्ष पर रही थी। सुपर सिक्स ग्रुप-1 में ग्रुप-ए और ग्रुप डी की शीर्ष तीन टीमों को एक साथ रखा गया है। वहीं, सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में ग्रुप-बी और ग्रुप सी की शीर्ष तीन टीमों को एक साथ रखा गया है।

भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, नेपाल और आयरलैंड की टीमें हैं। ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम सुपर सिक्स में ग्रुप डी में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। वैसे ही ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप डी में शीर्ष और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों से भिड़ेगी। ऐसे में भारत का सामना न्यूजीलैंड के बाद नेपाल से दो फरवरी को होगा। सुपर सिक्स में फिलहाल भारतीय टीम शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय पारी

ICC U19 World Cup 2024 India beat New Zealand by 214 runs in super six Match Musheer Khan Century Saumy Pandey
मुशीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 295 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। अर्शिन कुलकर्णी नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद आदर्श ने मुशीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 77 गेंद में 77 रन की साझेदारी निभाई। आदर्श 58 गेंद में छह चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान उदय सहारन ने मुशीर के साथ 87 रन की साझेदारी निभाई।

उदय बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। अरावेली अवनीश 17 रन, प्रियांशु मोलिया 10 रन, सचिन दास 15 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच मुशीर खान ने शतक जड़ा। यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक रहा। वह फिलहाल टूर्नामेंट के हाईएस्ट स्कोरर हैं। चार मैच की चार पारियों में 81.25 की औसत से 325 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है।

इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने तीन रन, आयरलैंड के खिलाफ 118 रन और अमेरिका के खिलाफ 73 रन की पारी खेली थी। इस मैच में वह 126 गेंद पर 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। मुरुगन अभिषेक चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नमन तिवारी तीन रन और राज लिम्बानी दो रन बनाकर नाबाद रहे। मेसन क्लार्क ने चार विकेट लिए। वहीं, रेयान सोर्गस, एवाल्ड श्रुडर, जैक कमिंग और ओलिवर तेवतिया को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

ICC U19 World Cup 2024 India beat New Zealand by 214 runs in super six Match Musheer Khan Century Saumy Pandey
राज लिम्बानी - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड की टीम आते ही सिमट गई। टीम 28.1 ओवर तो खेल गई लेकिन 81 रन ही बना सकी। राज लिम्बानी ने पारी की पहली ही गेंद पर टॉम जोंस (0) को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेहित रेड्डी (0) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पहला ओवर लिम्बानी ने विकेट मेडन फेंका।

इसके बाद सौमी पांडे ने जेम्स नेल्सन (10), लचलन स्टैकपोल (5), जैक कमिंग (16) और रेयान सोर्गस (0) को आउट किया। वहीं, बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले मुशीर ने गेंदबाजी में भी कमाल जारी रखा। उन्होंने कप्तान ऑस्कर जैक्सन (19) और एवाल्ड श्रुडर (7) के रूप में दो विकेट झटके। नमन तिवारी ने ओलिवर तेवतिया (7) और अर्शिन ने एलेक्स थॉम्पसन (12) को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed