फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc u19 world cup 2020: india u19 vs pakistan u19 win and loss records

U-19 World Cup में कब-कब भारत से भिड़ा पाकिस्तान और कौन रहा है अव्वल, देखें रिकॉर्ड्स

Tue, 04 Feb 2020 10:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 04 Feb 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
icc u19 world cup 2020: india u19 vs pakistan u19 win and loss records
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर

चार बार की चैंपियन भारतीय टीम आज अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने होगी। चिर-प्रतिद्वंद्वी जब भी किसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो रोमांच की गारंटी होती है। 

विज्ञापन


दोनों ही टीमें इस बार सेमीफाइनल तक के सफर में अजेय रही हैं। मेरठ के प्रियम गर्ग के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया तो रोहेल नजीर की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम ने अफगानिस्तान को हराया है।
विज्ञापन


अब तक अंडर 19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच नौ बार मुकाबला हो चुका है। इस में से पांच मौके पर पाकिस्तान ने जीत हासिल की है तो चार बार भारत जीता है। अलबत्ता तीन मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम भारत से पार नहीं पा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच अब तक कुल कितने मैच खेले गए?

गत चैंपियन भारत का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी नजर आता है। सितंबर में भारतीय टीम ने उन्हें मात दी थी। अंडर-19 विश्व कप में पिछली बार दो साल पहले भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 203 रन से रौंदा था। अंडर-19 स्तर पर हुए मुकाबलों की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए हैं।

भारत ने 14 और पाकिस्तान ने आठ बार जीत हासिल की। एक मैच टाई हुआ था। पिछले साल सितंबर में एशिया कप में दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला हुआ था। बावजूद इसके भारतीय टीम को पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए अपना श्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा।

कब-कब भिड़ीं दोनों प्रतिद्वंद्वी टीमें

  • 2018 : सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 203 रन से हराया
  • 2014 : लीग दौर में भारत ने 40 रन से जीत हासिल की थी
  • 2012 :क्वार्टर फाइनल में भारत ने दी थी चिर प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त
  • 2010 : क्वार्टर फाइनल में पाक ने भारत को दो विकेट से हराया
  • 2006 : पाकिस्तान की टीम फाइनल में 38 रन से जीती थी
  • 2004 : पाकिस्तान सेमीफाइनल में 5 विकेट से जीतने में सफल
  • 2002 : पाकिस्तान सुपर लीग दौर में दो विकेट से जीता
  • 1998 : सुपर ऐट दौर में भारत ने दी पांच विकेट से मात
  • 1988 : राउंड रोबिन दौर में पाक 68 रन से जीता  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed