{"_id":"674497ab5e2cb91224033332","slug":"icc-trying-to-convince-pcb-to-organise-champions-trophy-in-hybrid-model-know-details-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी? PCB को मनाने की कोशिश में जुटा ICC, दिया ऑफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी? PCB को मनाने की कोशिश में जुटा ICC, दिया ऑफर
Mon, 25 Nov 2024 08:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:58 PM IST
सार
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पीसीबी को गतिरोध समाप्त करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा- पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाया है और हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
पीसीबी
- फोटो : pcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। हालांकि, अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की। बीसीसीआई) पहले ही भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर भेजने से इनकार कर चुका है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी हाइब्रिड मॉडल के लिए इनकार कर चुका है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए आईसीसी तमाम कोशिशें कर रहा है। अब खबर आई है कि आईसीसी ने पीसीबी को हाइब्रिड मॉडल के लिए हामी भरने के लिए खास ऑफर दिया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने दिया पीसीबी को ऑफर?
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि पीसीबी को गतिरोध समाप्त करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की गई है। उन्होंने कहा- पीसीबी ने कड़ा रुख अपनाया है और हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करना चाहता है। इसलिए अब गतिरोध को समाप्त करने के लिए उन्हें अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की जा रही है।

कल हो सकती है बैठक
सूत्र ने पीटीआई को बताया कि मंगलवार को आईसीसी चैंपियंस ट्ऱॉफी पर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर सकती है। उन्होंने कहा, संभावना है कि कल (मंगलवार) तक बोर्ड प्रतिनिधियों की वर्चुअल चर्चा के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन और प्ररूप को लेकर चीजें काफी हद तक साफ हो जाएंगी।
हालांकि, पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार (23 नवंबर) को पीटीआई से कहा था कि उन्हें अब तक इस बैठक के लिए कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्र ने कहा- हमें आईसीसी से हमारे, बीसीसीआई और आईसीसी के बीच किसी भी बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्र ने आगे बताया कि अब तक पीसीबी को आईसीसी की तरफ से उस ईमेल का जवाब नहीं मिला है, जिसमें उन्होंने भारत से पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने के कारण पूछे थे।