फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC trolls Pakistan cricketer Hasan Ali on social media

आईसीसी ने पाकिस्तान के इस गेंदबाज को किया ट्रोल, भड़के पाक फैंस ने लगाई फटकार

Thu, 28 Jan 2021 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
ICC trolls Pakistan cricketer Hasan Ali on social media
हसन अली - फोटो : icc

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को ट्रोल कर दिया। दरअसल, आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हसन अली की दो तस्वीरें साझा कीं, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'आपकी प्रोफाइल पिक्चर बनाम फुल पिक्चर।' आईसीसी की इस पोस्ट में पहली फोटो में हसन अली बहुत ही शानदार पुल शॉट लगा रहे हैं। मगर दूसरे फोटो में उनका मिडिल स्टंप उखड़ा हुआ नजर आ रहा है। आईसीसी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, पाकिस्तानी फैंस इस पोस्ट को लेकर भड़क उठे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हसन अली को ही बोल्ड करके कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 200वां विकेट पूरा किया। अपना 44वां टेस्ट खेल रहे 25 वर्षीय रबाडा 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 70 रन देकर तीन विकेट लिए। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म हो जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 187 रन बनाए हैं। केशव महाराज 2 और क्विंटन डिकॉक 0 रन बनाकर नाबाद हैं। प्रोटियाज टीम को अभी केवल 29 रन की बढ़त हासिल हुई है। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 220 रन के जवाब में 378 रन बनाकर 158 रन की मजबूत बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक पाकिस्तानी फैन ने आईसीसी को इंडियन क्रिकेट काउंसिल बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed