फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC to join hands with Interpol to fight against corruption

अब नहीं होगा क्रिकेट में भ्रष्टाचार! इंटरपोल के साथ काम करेगी ICC

Wed, 03 Apr 2019 03:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Apr 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
ICC to join hands with Interpol to fight against corruption

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह इंटरपोल के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है। 

विज्ञापन


आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने फ्रांस के लियोन स्थित इंटरपोल मुख्यालय की यात्रा के दौरान इस मसले पर बात की।

मार्शल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘आईसीसी और इंटरपोल मिलकर काम करना चाहते हैं और पिछले सप्ताह लियोन में बैठक काफी सार्थक रही। आईसीसी के कई देशों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अच्छे संबंध है, लेकिन इंटरपोल के साथ मिलकर काम करने का मतलब है कि हम उसके 194 सदस्यों के संपर्क में होंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका मकसद खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के बारे में जागरूक बनाना है और इंटरपोल का व्यापक नेटवर्क इसमें मददगार साबित होगा।

इंटरपोल की आपराधिक नेटवर्क ईकाई के सहायक निदेशक जोस डि ग्रासिया ने कहा कि आईसीसी की मदद करना उनके लिये हर्ष का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed