फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc to ask members to adopt stronger ant-corruption laws

क्रिकेट में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने को कहेगी आईसीसी

Thu, 27 Jun 2013 11:39 AM IST
लंदन
लंदन Updated Thu, 27 Jun 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
icc to ask members to adopt stronger ant-corruption laws

आईसीसी की भ्रष्टाचार विरोधी एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) वार्षिक सम्मेलन में सदस्य देशों को भ्रष्टाचार विरोधी कानून सख्ती से लागू करने की सिफारिश कर सकती है।

विज्ञापन


आईपीएल और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में हाल में उजागर हुए भ्रष्टाचार, सट्टेबाजी और फिक्सिंग जैसे मामलों के मद्देनजर लंदन में आयोजित हो रहे आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाए रहने की आश्ांका है।
विज्ञापन


एसीएसयू के चेयरमैन सर रोनी फ्लैनेगन क्रिकेट में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए सदस्य देशों को कुछ सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मकोका ठुकराया, श्रीसंत समेत 18 को मिली जमानत
पांच दिन का यह सम्मेलन लंदन में 25 जून से शुरू हो चुका है और यह 29 जून तक चलेगा।

हाल के दिनों में आईपीएल, बीपीएल और श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलसी) जैसी टी-20 लीग में खिलाड़ियों से लेकर फ्रेंचाइजी तक के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के बाद क्रिकेट की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो फ्रेंचाइजी मालिकों को सट्टेबाजी में लिप्त पाया गया था।

इसके अलावा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी कुछ खिलाड़ियों ने पूछताछ में फिक्सिंग की बात कबूली थी।
स्पॉट फिक्सिंग: दाऊद के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

साथ ही एक भारतीय चैनल के गत वर्ष किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में कई मैच अधिकारियों तथा अंपायरों को भी संलिप्त पाया गया था।

भारत में फिक्सिंग को लेकर अलग से कोई कानून नहीं है। ऐसे में आईसीसी भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के चेयरमैन इसे लेकर सख्त कानून बनाने के लिए भी अपील कर सकते हैं, ताकि भविष्य में इन समस्याओं से निपटा जा सके।

टी-20 वर्ल्ड कप मेजबान पर भी होगी बात
आईसीसी इस सालाना सम्मेलन में अगले साल बांग्लादेश में होने वाली ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन स्थलों पर भी बात करेगी।

टी-20 का आयोजन अगले साल 16 मार्च से 6 अप्रैल तक होना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में आईसीसी की ओर से तय समयसीमा के भीतर उचित बुनियादी ढांचा की तैयारी को लेकर चिंता जताई थी।

बीसीसीबी के अध्यक्ष नजमूल हसन प्रस्तावित चार आयोजन स्थलों में से दो में चल रहे धीमे निर्माण कार्य को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में बैठक में इस मसले पर भी चर्चा की जा सकती है।

सदस्य देश नई समयसीमा तय करने के साथ ही दूसरे देश को मेजबानी सौंपने के विकल्प पर भी बात कर सकते हैं।

नए वन-डे नियमों पर भी हो सकती है चर्चा
सम्मेलन में अनिल कुंबले की अगुआई वाली चीफ एक्जीक्यूटिव कमेटी (सीईसी) यह मसला उठा सकती है कि सदस्य देश आईसीसी फ्यूचर टूर प्रोग्राम की अनदेखी कर अधिक से अधिक वन-डे और टी-20 खेलने के लिए टेस्ट मैच की अनदेखी कर रहे हैं।

इसके अलावा नए वन-डे नियम पर भी चर्चा होगी। नए नियम के तहत दो नई गेंदों के इस्तेमाल और फील्डिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed