फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings: Virat Kohli, Rishabh Pant and Jasprit Bumrah move up in latest ICC Test rankings

ICC Test Ranking: कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली की रैंकिंग में हुआ सुधार, पंत ने भी 10 स्थान की छलांग लगाई

Wed, 19 Jan 2022 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Jan 2022 04:04 PM IST
सार

रोहित शर्मा को टेस्ट नहीं खेलने का नुकसान हुआ और वह पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गए। रोहित फिलहाल अनफिट हैं और बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब कर रहे हैं।

विज्ञापन
ICC Test Rankings: Virat Kohli, Rishabh Pant and Jasprit Bumrah move up in latest ICC Test rankings
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त मिली। केपटाउन में खेले गए आखिरी टेस्ट में विराट कोहली की जुझारू पारी और ऋषभ पंत की सेंचुरी काम नहीं आई और दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से हराया। हालांकि, इस टेस्ट में खेली गई पारी से कोहली और पंत को ताजा आईसीसी रैंकिंग में जरूर फायदा हुआ है। कोहली आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों में दो स्थान उठकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केपटाउन में पहली पारी में 79 रन और दूसरी पारी में 29 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


पंत ने केपटाउन टेस्ट में लगाया था शतक
वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज पंत दूसरी पारी में 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उनकी बल्लेबाजी रैंकिंग में 10 स्थान का सुधार हुआ और 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह गेंदाबजों की रैंकिंग में टॉप-10 में बने हुए हैं। उन्होंने केपटाउन टेस्ट में छह विकेट झटके थे। वह रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। रोहित शर्मा को टेस्ट नहीं खेलने का नुकसान हुआ और वह पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कीगन पीटरसन की रैंकिंग में गजब का सुधार
दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो आखिरी टेस्ट में 72 रन और 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले कीगन पीटरसन 68 स्थानों की छलांग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में 33वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज शुरू होने से पहले वह 158वें पायदान पर थे और सीरीज खत्म होते-होते गजब की छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावुमा और डुसेन भी रैंकिंग में ऊपर आए
अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज तेम्बा बावुमा सात स्थान ऊपर उठकर 28वें और रसी वान डर डुसेन 12 स्थान ऊपर उठकर 43वें पायदान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में कगिसो रबाडा की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ और तीसरे पायदान पर पहुंच गए। लुंगी एनगिडी भी छह स्थानों की छलांग के साथ गेंदबाजों में 21वें नंबर पर पहुंच गए।

ट्रेविस हेड करियर की बेस्ट रैंकिंग पर
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के साथ एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट भी खेला जा रहा था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा था। वह बल्लेबाजों में करियर बेस्ट पांचवें स्थान पर पहुंच गए। हेड को आखिरी टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला था। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा 357 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से भी नवाजे गए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी फायदा पहुंचा है।


ग्रीन और बोलैंड को भी हुआ फायदा
ग्रीन ने होबार्ट में आखिरी टेस्ट में 74 और 23 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 23 स्थानों की सुधार के साथ 66वां पायदान हासिल किया। गेंदबाजों में भी ग्रीन 13 स्थान ऊपर उठकर 62वें पायदान पर पहुंच गए हैं। कंगारू गेंदबाज स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी रैंकिंग में 49वें से 43वें स्थान पर पहुंच गए। होबार्ट में आखिरी टेस्ट में बोलैंड ने चार विकेट झटके थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed