फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings: Virat Kohli retains number one spot, Ajinkya Rahane slips to 9th

ICC Ranking: विराट कोहली की बादशाहत कायम, फिलेंडर ने 11वें स्थान पर खत्म किया करियर

Sat, 01 Feb 2020 06:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 01 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
ICC Test Rankings: Virat Kohli retains number one spot, Ajinkya Rahane slips to 9th
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली शनिवार को जारी आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बने हुए है जबकि टीम की उपकप्तान अजिंक्य रहाणे नौवें स्थान पर फिसल गए। भारतीय रन मशीन के नाम 928 रेटिंग अंक है जो दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 17 अंक अंक ज्यादा है। चेतेश्वर पुजारा 791 अंक के साथ छठे पायदान पर बरकरार है जबकि रहाणे के नाम 759 अंक है।

विज्ञापन


भारतीय तेज आक्रमण के अगुवा जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में छठे पायदान पर है। उनके नाम 794 रेटिंग अंक है। आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आठवें स्थान पर है जबकि मोहम्मद शमी शीर्ष 10 में जगह पाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज है। वह नौवें स्थान पर है।

विज्ञापन

ऑलराउंडर्स में तीसरे स्थान पर जडेजा

ICC Test Rankings: Virat Kohli retains number one spot, Ajinkya Rahane slips to 9th
जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में रवींद्र जडेजा 406 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए है जबकि अश्विन (308 अंक) एक स्थान के सुधार के साथ चौथे पायदान पर आ गए है। विदेशी खिलाड़ियो में इंग्लैंड के मार्क वुड और साउथ अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक ने जोहानिसबर्ग में दोनों देशों के बीच श्रृंखला के चौथे टेस्ट के बाद रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है। इंग्लैंड ने इस मैच को 191 रन से जीत कर श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की। इस टेस्ट में 100 रन पर नौ विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने वुड 19 स्थानों का सुधार के साथ 38वें पायदान पर पहुंच गए है।

डीकॉक टॉप 10 के करीब

ICC Test Rankings: Virat Kohli retains number one spot, Ajinkya Rahane slips to 9th
क्विंटन डीकॉक - फोटो : ट्विटर

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज डीकॉक इस मैच में 76 और 39 रन की पारी खेल शीर्ष 10 में जगह पक्की करने के करीब पहुंच गए है। वह इस रैंकिंग में 11वें स्थान पर है। उनके टीम के साथी खिलाड़ी एनरिच नोर्जे ने भी गेंदबाजों की रैंकिंग में 20 स्थानों के सुधार किया है। वह 53वें पायदान पर पहुंच गए।

विज्ञापन

फिलेंडर ने 11वें स्थान पर खत्म किया करियर

ICC Test Rankings: Virat Kohli retains number one spot, Ajinkya Rahane slips to 9th
वर्नोन फिलेंडर - फोटो : BCCI

साउथ अफ्रीका के वेर्नान फिलैंडर हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पांचवे जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर रहते हुए एक दशक लंबे टेस्ट करियर को खत्म किया। हरारे में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पारी में सात और मैच आठ विकेट लेने वाले सिकंदर रजा 21 स्थानों के सुधार के साथ 51वें स्थान पर आ गए। बल्लेबालों की रैंकिंग में वह 57 वें स्थान पर है। उन्होंने इस मैच में 72 और 34 रन की पारी खेली थी। ब्रेडन टेलर 22वें जबकि सीन विलियम्स 61वें स्थान पर है। श्रीलंका के लिए 116 रन बनाने वाले कुसल मेंडिस 26वें से 23वें स्थान पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed