फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Test Rankings: Virat Kohli climbs to second spot Pujara, Rahane also in top 10

ICC Test Rankings: विराट कोहली दूसरे पायदान पर पहुंचे, टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज

Tue, 15 Dec 2020 05:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Dec 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
ICC Test Rankings: Virat Kohli climbs to second spot Pujara, Rahane also in top 10
टीममेट्स के साथ अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को टेस्ट रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिग में भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं। टॉप-10 में कप्तान के अलावा उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का भी नाम है। ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की बादशाहत बरकरार है। 911 अंकों के साथ वह मौजूदा वक्त में दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं। दूसरे क्रम पर आने वाले कोहली उनसे 25 पॉइंट नीचे हैं। कीवी कप्तान केन विलियमसन तीसरे नंबर पर आ गए। युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन चौथे, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पांचवें और छठे क्रम पर चोटिल डेविड वार्नर का नाम आता है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पुजारा छठे और रहाणे 10वें नंबर पर

ICC Test Rankings: Virat Kohli climbs to second spot Pujara, Rahane also in top 10
पुजारा और रहाणे - फोटो : डेक्कन क्रोनिकल

2018-19 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सर्वाधिक रन स्कोरर चेतेश्वर पुजारा सातवें पायदान पर हैं। सौराष्ट्र के इस मजूत बल्लेबाज को 766 रेटिंग पॉइंट मिले हैं। विराट की गैरहाजिरी में संभवत: अजिंक्य रहाणे ही शेष तीन मैच में कप्तानी संभालेंगे। बड़ी जिम्मेदारी से पहले रहाणे का टॉप-10 में आना उनके आत्मविश्वास के लिए अच्छा होगा। गेंदबाजी में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को ही टॉप-10 में जगह मिल पाई है। पेसर जसप्रीत बुमराह (779) आठवें और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (756) दसवें पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस 904 अंकों के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। फिर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और कीवी पेसर नील वैगनर का नंबर आता है।

बेन स्टोक्स नंबर एक ऑलराउंडर

ICC Test Rankings: Virat Kohli climbs to second spot Pujara, Rahane also in top 10
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

इस सूची में भी टीम इंडिया के दो खिलाड़ी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। रवींद्र जडेजा तीसरे नंबर पर हैं, उनसे आगे वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का नाम आता है। अश्विन छठे क्रम पर हैं। टीम रैंकिंग की बात की जाए तो भारत तीसरे नंबर पर फिसल गया। वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करते हुए न्यूजीलैंड ने दूसरा पायदान हथिया लिया। ऑस्ट्रेलिया 116 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर एक टीम है, न्यूजीलैंड के भी इतने ही अंक हैं। भारत दोनों टीम से दो अंक पीछे यानी 114 अंक लिए बैठा है। टीम इंडिया के पास रैंकिंग में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका है, क्योंकि उसे गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed