{"_id":"65c3412bd87905dcfa0e8f1a","slug":"icc-test-ranking-jasprit-bumrah-became-world-s-number-one-bowler-left-ashwin-behind-virat-kohli-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Ranking: जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने, अश्विन को पीछे छोड़ा, विराट की रैंकिंग गिरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Ranking: जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने, अश्विन को पीछे छोड़ा, विराट की रैंकिंग गिरी
Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
सार
बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ नंबर एक स्थान हासिल किया। पहले अश्विन टेस्ट गेंदबाजों में शीर्ष पर थे। वहीं, अश्विन दो स्थान नीचे गिरकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार तेज गेंदबाज और विशाखापत्तनम टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी हुई आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बुमराह ने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ नंबर एक स्थान हासिल किया। पहले अश्विन टेस्ट गेंदबाजों में शीर्ष पर थे। वहीं, अश्विन दो स्थान नीचे गिरकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह का शानदार प्रदर्शन
बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे टेस्ट में तो वह टीम इंडिया की जीत के सूत्रधार रहे थे। विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में छह विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। इसी का फल उन्हें मिला है। वह फिलहाल इस सीरीज में दो मैचों में 15 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। 45 रन देकर छह विकेट उनका इस सीरीज में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग
- फोटो : ICC
बुमराह ने रचा इतिहास
बुमराह टेस्ट से पहले वनडे और टी20 में भी नंबर एक गेंदबाज रह चुके हैं। ऐसे में टेस्ट में नंबर वन होते ही उन्होंने इतिहास भी रच दिया। बुमराह तीनों प्रारूप में नंबर एक पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका था। इतना ही नहीं बुमराह विराट कोहली के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं। वह विराट के अलावा एशिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने तीनों प्रारूप में नंबर एक पायदान हासिल किया हो। बुमराह टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं।

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग
- फोटो : ICC
बल्लेबाजों में विलियम्सन शीर्ष पर
टेस्ट बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और पहले टेस्ट की दो पारियों में दो शतक जड़े हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ एक स्थान की छलांग के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जो रूट को भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट में खराब प्रदर्शन का नुकसान हुआ और वह तीसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं। कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल चौथे और पाकिस्तान के बाबर आजम पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। भारत के विराट कोहली को दूसरा टेस्ट नहीं खेलने का नुकसान हुआ और वह एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग
- फोटो : ICC
ऑलराउंडर्स में जडेजा शीर्ष पर
भारत के स्टार रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, अश्विन दूसरे और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, अक्षर पटेल को भी एक स्थान का फायदा हुआ और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गए। जो रूट, जिन्हें हैदराबाद टेस्ट में विकेट लेने का फायदा मिला था, वह दो स्थान लुढ़क कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।