{"_id":"61e45c6e2f0f3027e77bf908","slug":"icc-test-championship-points-table-australia-clinch-ashes-series-by-4-0-strengthen-their-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Test Championship: ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती एशेज सीरीज, अंक तालिका में मिला फायदा, इंग्लैंड की टीम छठी हार के साथ आखिरी पायदान पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Test Championship: ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती एशेज सीरीज, अंक तालिका में मिला फायदा, इंग्लैंड की टीम छठी हार के साथ आखिरी पायदान पर
Sun, 16 Jan 2022 11:27 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:27 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में 146 रनों से जीत दर्ज कर एशेज सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है। पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को चारों खाने चित किया और पूरी सीरीज में हावी रही।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में 146 रनों से जीत दर्ज कर एशेज सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है। पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को चारों खाने चित किया और पूरी सीरीज में हावी रही। इंग्लैंड की टीम सिर्फ चौथे टेस्ट में मेजबान टीम को कुछ टक्कर दे पाई और मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। विश्व चैंपियनशिप के तहत खेली गई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने चार मुकाबले जीते जिसका उसे अंक तालिका में भी फायदा हुआ।
विज्ञापन
अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है और उसके अब 52 अंक हो गए हैं और उसका जीत प्रतिशत भी 86.66 का हो गया है। जबकि इंग्लैंड की टीम अपने खराब प्रदर्शन की वजह से महज 10 अंकों के साथ सबसे आखिरी नौवें पायदान पर है। श्रीलंका की टीम अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है। उसने अपने दोनों ही मैच जीते हैं और उसका जीत का प्रतिशत 100 का है। इस सूची में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है जिसका जीत प्रतिशत 75 का है।
विज्ञापन
Here's how the #WTC23 table stacks up after Australia clinched a 4-0 series victory in the #Ashes 🔢 pic.twitter.com/a0oaus1KoM
— ICC (@ICC) January 16, 2022
विज्ञापन
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में दो मैच गंवाने का नुकसान हुआ है और अब पांचवें पायदान पर खिसक गई है, जबकि भारत को सीरीज हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका चौथे नंबर पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 66.66 है और भारत का 49.07 है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड छठे नंबर पर है जिसे अभी तक सिर्फ एक ही जीत मिली है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज दोनों का जीत प्रतिशत 25 का है और अंक भी 12 हैं और ये क्रमशः 7वें और आठवें नंबर पर काबिज हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका गणित की बात करें तो मैच जीतने वाली हर टीम को 12 अंक, जबकि ड्रॉ रहने पर 4 अंक मिलते हैं। इसके अलावा धीमी गति से ओवर रेट करने पर अंक भी कटते हैं।