फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Rankings Virat Kohli out of Top 10 in T20i know rohit sharma kl rahul Shreyas Iyer ashwin bumrah latest rankings

ICC T20I Rankings: विराट कोहली टॉप-10 से बाहर, रोहित-राहुल को भी नुकसान, श्रेयस अय्यर को 27 स्थानों का फायदा

Wed, 02 Mar 2022 04:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 02 Mar 2022 04:19 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
ICC T20I Rankings Virat Kohli out of Top 10 in T20i know rohit sharma kl rahul Shreyas Iyer ashwin bumrah latest rankings
श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार (दो मार्च) को ताजा रैंकिंग जारी की। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। अय्यर ने 27 स्थानों की छलांग लगाई है। वे 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में तीन नाबाद अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन


उन्होंने तीन मुकाबलों में 204 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174 का था। भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हरा दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को अपने नाम किया था। कोहली की बात करें तो वे श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। उन्हें पांच स्थानों का नुकसान हुआ है। वे अब 15वें पायदान पर खिसक गए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान का रैंकिंग में दबदबा
केएल राहुल टॉप-10 में इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। वे 10वें नंबर पर हैं। उन्हें भी चार स्थानों का नुकसान हुआ है। कप्तान रोहित शर्मा दो पायदान नीचे लुढक कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम हैं। उनके बाद पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान का नंबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनदोनों पाकिस्तानी ओपनर के बाद तीसरे क्रम पर दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम, चौथे पर इंग्लैंड के डेविड मलान, पांचवें पर न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे, छठे पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच, सातवें पर दक्षिण अफ्रीका के रसी वान डर डुसेन, आठवें पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और नौवें पर श्रीलंका के पथुम निशांका हैं। निशांका को छह स्थानों का फायदा हुआ है।

भुवनेश्वर 17वें और बुमराह छठे नंबर पर पहुंचे
गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार तीन स्थान के फायदे के साथ 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, श्रीलंका के लाहिरू कुमारा पहली बार टॉप-40 में शामिल हुए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह को एक स्थान फायदा हुआ है वे अब छठे नंबर पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स तीसरे, न्यूजीलैंड के मैट हैनरी चौथे और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान पांचवें नंबर पर हैं।

रबाडा को हुआ जबरदस्त फायदा
टेस्ट रैंकिंग की बात करें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 10 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा तीन स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। कायेल जेमीसन और टिम साउदी को नुकसान हुआ है। वे अब क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पहले, भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी चौथे स्थान पर हैं। टॉप-10 में अश्विन के अलावा दूसरे भारतीय जसप्रीत बुमराह हैं। वे 10वें नंबर पर काबिज हैं। 


टेस्ट में मार्नश लाबुशेन शीर्ष बल्लेबाज
बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लाबुशेन शीर्ष पर बरकरार हैं।  टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित छठे और कोहली सातवें नंबर पर हैं। ऑलराउंडर में अश्विन दूसरे और रविंद्र जडेजा तीसरे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर शीर्ष पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed