{"_id":"6979dc7248f3a2068400736b","slug":"icc-t20i-rankings-suryakumar-yadav-on-7th-position-abhishek-sharma-tops-see-latest-rankings-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग
Wed, 28 Jan 2026 03:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:22 PM IST
सार
ICC T20I Rankings Latest Updates: सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया, जबकि अभिषेक शर्मा शीर्ष पर बने हुए हैं।ईशान किशन, शिवम दुबे और रिंकू सिंह सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई। वहीं, हार्दिक पांड्या ऑलराउंडरों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा-तिलक वर्मा-सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर बुधवार को आईसीसी की पुरुष टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत ने इस सीरीज के अब तक खेले गए तीनों मैच जीत लिए हैं। एक समय टी20 रैंकिंग में नंबर एक रहे सूर्यकुमार ने इन मुकाबलों में 32, नाबाद 82 और नाबाद 57 रन बनाए, जिससे उनकी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ Playing 11: संजू सैमसन को मिलेगा मौका या श्रेयस होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा? संयोजन में बदलाव संभव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs NZ Playing 11: संजू सैमसन को मिलेगा मौका या श्रेयस होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा? संयोजन में बदलाव संभव
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
अभिषेक शीर्ष पर बरकरार
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, चोट के कारण तिलक वर्मा इस श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 32 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी खेलने वाले ईशान किशन ने रैंकिंग में दोबारा प्रवेश करते हुए 64वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, शिवम दुबे नौ पायदान ऊपर चढ़कर 58वें और रिंकू सिंह 13 स्थान की छलांग लगाकर 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज तीन पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे दरवेश रसूली ने 29 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 87वां स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में खेली गई 47 गेंदों पर नाबाद 86 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 20 में जगह बनाई है। वहीं, वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग 15 पायदान ऊपर चढ़कर 35वें और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 18 स्थान की छलांग लगाकर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारतीय टीम
- फोटो : PTI
गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को फायदा
गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान पांच पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह चार पायदान ऊपर 13वें, जबकि रवि बिश्नोई 13 स्थान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश आठ पायदान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 32वीं रैंकिंग पर पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ T20 Live Streaming: लय बरकरार रखने उतरेगा भारत, सैमसन पर होगी नजर; जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पांड्या तीसरे स्थान पर
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तीन मैचों में चार विकेट लेकर गेंदबाजों की रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग लगाई और 59वें स्थान पर पहुंच गए। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी वह दो स्थान ऊपर चढ़कर 53वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। ऑलराउंडरों की सूची में पांड्या एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वनडे रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक 17 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें, जबकि जो रूट 23वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी टी20 रैंकिंग - बल्लेबाज
| टीम | बल्लेबाज | रेटिंग |
|---|---|---|
| भारत | अभिषेक शर्मा | 929 |
| इंग्लैंड | फिल सॉल्ट | 849 |
| भारत | तिलक वर्मा | 781 |
| इंग्लैंड | जोस बटलर | 770 |
| पाकिस्तान | साहिबजादा फरहान | 763 |
| श्रीलंका | पथुम निसांका | 758 |
| भारत | सूर्यकुमार यादव | 717 |
| ऑस्ट्रेलिया | ट्रैविस हेड | 713 |
| ऑस्ट्रेलिया | मिचेल मार्श | 684 |
| न्यूजीलैंड | टिम सीफर्ट | 669 |
आईसीसी टी20 रैंकिंग- गेंदबाज
| टीम | गेंदबाज | रेटिंग |
|---|---|---|
| भारत | वरुण चक्रवर्ती | 787 |
| अफगानिस्तान | राशिद खान | 737 |
| श्रीलंका | वानिंदु हसरंगा | 702 |
| न्यूजीलैंड | जैकब डफी | 691 |
| पाकिस्तान | अबरार अहमद | 691 |
| इंग्लैंड | आदिल राशिद | 686 |
| बांग्लादेश | मुस्तफिजुर रहमान | 665 |
| ऑस्ट्रेलिया | नाथन एलिस | 660 |
| अफगानिस्तान | मुजीब उर रहमान | 656 |
| ऑस्ट्रेलिया | एडम जम्पा | 655 |
आईसीसी टी20 रैंकिंग - ऑलराउंडर
| टीम | खिलाड़ी | रेटिंग |
|---|---|---|
| जिम्बाब्वे | सिकंदर रजा | 289 |
| पाकिस्तान | सैम अयूब | 277 |
| भारत | हार्दिक पांड्या | 248 |
| वेस्टइंडीज | रोस्टन चेज | 243 |
| पाकिस्तान | मोहम्मद नवाज | 218 |
| नेपाल | दीपेंद्र सिंह ऐरी | 202 |
| अफगानिस्तान | अजमतुल्लाह उमरजई | 202 |
| वेस्टइंडीज | रोमारियो शेफर्ड | 198 |
| अफगानिस्तान | मोहम्मद नबी | 197 |
| श्रीलंका | वानिंदु हसरंगा | 186 |