फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Rankings Suryakumar Yadav moves to second place in T20 rankings just two points behind Babar Azam

ICC T20I Rankings: सूर्यकुमार यादव टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, बाबर आजम से अब सिर्फ दो अंक पीछे

Wed, 03 Aug 2022 07:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 03 Aug 2022 07:04 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने खराब शुरुआत की थी। उन्होंने पहले मैच में 16 गेंद पर 24 और छह गेंद पर 11 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। वह चौथे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

विज्ञापन
ICC T20I Rankings Suryakumar Yadav moves to second place in T20 rankings just two points behind Babar Azam
सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 22 टी20 मैच खेलने वाले सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से दो अंक ही पीछे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 44 गेंद पर 76 रन की शानदार पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत उन्होंने रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। बाबर के 818 और सूर्यकुमार के 816 अंक हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने खराब शुरुआत की थी। उन्होंने पहले मैच में 16 गेंद पर 24 और छह गेंद पर 11 रन बनाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। वह चौथे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम को पीछे छोड़ा है। रिजवान तीसरे और मार्कराम चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

ICC T20I Rankings Suryakumar Yadav moves to second place in T20 rankings just two points behind Babar Azam
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने पिछले साल भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 20 पारियों में अब तक 38.11 की औसत से 648 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.60 का रहा। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में शतक लगाकर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई थी। 117 रन की पारी की बदौलत सूर्यकुमार 44 पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए थे।

ICC T20I Rankings Suryakumar Yadav moves to second place in T20 rankings just two points behind Babar Azam
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में शीर्ष तीन में शामिल इकलौते बल्लेबाज हैं। वह वनडे और टी20 में पहले स्थान पर हैं। वहीं, टेस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज हैं। बाबर का टी20 में शीर्ष स्थान खतरे में है। भारत को अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं। ऐसे में सूर्यकुमार के पास बाबर से आगे निकलने का मौका होगा। वहीं, बाबर को टी20 मैच के लिए अभी इंतजार करना है। पाकिस्तान का अगला टी20 मैच भारत के खिलाफ एशिया कप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed