फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC t20 world cup 2021 MS Dhoni presence as mentor helping indian dressing room enovironment calm

IND vs PAK: मेंटर महेंद्र सिंह धोनी इस तरह कर रहे युवा खिलाड़ियों की मदद, निभा रहे बड़े भाई की भूमिका

Sat, 23 Oct 2021 03:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 23 Oct 2021 03:18 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में कल यानी रविवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। पूर्व कप्तान और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए नई भूमिका में हैं और अपने अनुभव से खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
ICC t20 world cup 2021 MS Dhoni presence as mentor helping indian dressing room enovironment calm
एमएस धोनी - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में कल यानी रविवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। मैच से पहले भारतीय टीम सारे विकल्पों को ध्यान में रखते हुए अपनी ताकत को परख रही है और हर पहलू पर काम कर रही है। पूर्व कप्तान और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए नई भूमिका में हैं और अपने अनुभव से खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


टीम के एक सूत्र ने धोनी की भूमिका पर बात करते हुए उनकी अहमियत बताई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'धोनी पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम के माहौल को शांत रखने में मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एमएस धोनी अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीता चुके हैं हालांकि उन्होंने दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन बीसीसीआई ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का मेंटर नियुक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम के सूत्र ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले धोनी की वजह से ड्रेसिंग रूम का माहौल शांत है। युवा खिलाड़ी धोनी के साथ अधिक समय बिता रहे हैं और उनसे मिलकर अपने सवालों के जवाब ले रहे हैं और यह उन सभी के लिए महत्वपूर्ण है।' 


सूत्र ने कहा, 'टीम में कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं लेकिन उनके पास बड़े मैचों के लिए अनुभव नहीं है। ऐसे में धोनी का ड्रेसिंग रूम में होना उनके लिए किसी बड़ी भाई की मौजूदगी की तरह है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed