फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 world cup 2021, IND vs PAK Virendra Sehwag and Gautam Gambhir reacts and slams to firecrackers being burst in parts of India over Pakistan win

IND vs PAK: पाकिस्तान की जीत के बाद भारत में कई जगह जले पटाखे, वीरू और गंभीर ने लगाई लताड़, कहा- ये भारतीय नहीं हो सकते

Mon, 25 Oct 2021 05:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 25 Oct 2021 05:16 PM IST
सार

पाकिस्तान की जीत के बाद भारत की राजधानी दिल्ली समेत कुछ अन्य इलाकों में पटाखे फोड़े गए और खुशियां मनाई गईं, जिनके वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे देखते हुए भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
ICC T20 world cup 2021, IND vs PAK Virendra Sehwag and Gautam Gambhir reacts and slams to firecrackers being burst in parts of India over Pakistan win
वीरेंद्र सहवाग

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का भारत और पाकिस्तान का मैच खत्म हो चुका है। रविवार को खेले गए ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ यह पाकिस्तान की पहली जीत भी थी। इस जीत के साथ जहां पाकिस्तान में जश्न का माहौल है तो वहीं भारतीय फैंस निराश हैं। वर्ल्ड कप के इस बड़े मुकाबले के बाद अब विवाद भी सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान की जीत के बाद भारत की राजधानी दिल्ली समेत कुछ अन्य इलाकों में पटाखे फोड़े गए और खुशियां मनाई गईं, जिनके वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे देखते हुए भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


वीरू ने ट्वीट कर इन पटाखों की तुलना दिवाली पर लगे बैन से की। वीरू ने सवालिया लहजे में ट्वीट करते हुए कहा, 'दिवाली में पटाखे फोड़ने पर बैन है लेकिन कल भारत के कुछ इलाकों में पटाखे जलाकर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया गया, अच्छा वे क्रिकेट की जीत का जश्न मना रहे होंगे।' सहवाग ने आगे लिखा, 'दिवाली में पटाखे जलाने में क्या दिक्कत है। यह ढोंग क्यों, सारा ज्ञान तभी याद आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गंभीर ने भी लगाई फटकार
भारत के पूर्व क्रिकेटर और सहवाग के पूर्व साथी ओपनर गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर पटाखे चलाने वालों को खरी-खोटी सुनाई। गंभीर ने #शेमफुल हैशटैग के साथ कहा, 'पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाने वाले भारतीय नहीं हो सकते।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed