{"_id":"6571e9febd43f0cc610a60b6","slug":"icc-shortlists-mohammed-shami-glenn-maxwell-and-travis-head-for-player-of-the-month-award-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Awards: मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित, ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों से टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Awards: मोहम्मद शमी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित, ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों से टक्कर
Thu, 07 Dec 2023 09:21 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 07 Dec 2023 09:21 PM IST
सार
शमी ने नवंबर में विश्व कप में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 12.06 की औसत और 5.68 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट हासिल किए। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल सात मैचों 24 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया है। शमी को नवंबर महीने में शानदार प्रदर्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। शमी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। शमी को अवॉर्ड जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों को हराना होगा। उनकी टक्कर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड है।
आईसीसी ने अपने बयान में कहा, "दो आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 चैंपियन और एक भारतीय तेज गेंदबाजी दिग्गज को नवंबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।" शमी ने नवंबर में विश्व कप में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 12.06 की औसत और 5.68 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट हासिल किए। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल सात मैचों 24 विकेट लिए थे।
विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में हीरो बने ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड की बात करें तो वह चोट के कारण कई मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने चोट के बाद वापसी की और अक्तूबर महीने के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया। इस प्रदर्शन को हेड ने फाइनल तक जारी रखा। नवंबर में उन्होंने पांच वनडे में 220 रन बनाए। इस दौरान हेड का औसत 44 का रहा। सेमीफाइनल और फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को छठी बार चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मैक्सवेल ने वनडे और टी20 में किया शानदार प्रदर्शन
ट्रेविस हेड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। पिछले महीने अपने तीन वनडे मैचों में 152.23 के स्ट्राइक रेट के साथ 204 की औसत से 204 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी लिए। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दो मैचों में उन्होंने 207.14 की शानदार स्ट्राइक रेट से 116 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है।