फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC share MS Dhoni video and says a name that changed the face of Indian cricket

धोनी के सजदे में झुका क्रिकेट जगत, ICC ने वीडियो शेयर कर माना माही का लोहा

Sat, 06 Jul 2019 07:49 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 06 Jul 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
ICC share MS Dhoni video and says a name that changed the face of Indian cricket
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रविवार सात जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे। धोनी के जन्मदिन के एक दिन पहले आईसीसी ने एक वीडियो शेयर कर सलाम किया है और लिखा है कि, 'एक नाम जिसने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी'।

विज्ञापन


धोनी ने अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व कप, वन-डे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी समेत आईसीसी की हर प्रमुख ट्रॉफी को अपनी कप्तानी में टीम इंडिया के नाम किया है। आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं। एमएस ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए तीन बार खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन

ICC share MS Dhoni video and says a name that changed the face of Indian cricket
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media

धोनी-धोनी के शोर के साथ शुरू होने वाले तीन मिनट 12 सेकेंड के वीडियो में आईसीसी धोनी के मौजूदा विश्व कप के सफर को दिखाया है। आईसीसी ने लिखा है कि एक नाम जिसने अपने खेल से दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित किया, एक नाम जिसकी विरासत निर्विवाद है। 'एम एस धोनी सिर्फ नाम नहीं है।'

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे धोनी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को अपने क्रिकेट के अनुभव को उनसे बांट रहे हैं, कोहली और बुमराह बता रहे हैं कि धोनी का अनुभव किस तरह से टीम के लिए उपयोगी है।

विज्ञापन

ICC share MS Dhoni video and says a name that changed the face of Indian cricket
एम एस धोनी-सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media

कप्तान कोहली वीडियो में धोनी के लिए ये कहते हुए नजर आते हैं। बाहर से पता नहीं चलता है कि किसी शख्स के भीतर क्या चल रहा है. वो हमेशा शांत और संतुलित रहते हैं इसलिए मुश्किल हालात में भी सही फैसले करते हैं, उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। जब मैं टीम में आया तो वो मेरे कप्तान थे। मेरे जहन में वो हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह ने धोनी के बारे में कहा कि 'जब 2016 में मैं टीम में आया तो धोनी कप्तान थे। ये एक तसल्ली की बात थी। कोई भी समस्या होने पर हम उनसे बात कर सकते हैं और वो हमेशा मदद करते हैं।'

वीडियो में धोनी के क्रिकेटिंग अंदाज के हर एक रंग है, जिसके लिए दुनिया उन्हें जानती है। इसमें सचिन तेंदुलकर का भी एक बयान चलता है, जिसमें उन्होंने धोनी को लेकर कहा था कि, 'मैं जितने भी कप्तानों के साथ खेला हूं, धोनी उन सभी में बेहतरीन हैं।

विज्ञापन

ICC share MS Dhoni video and says a name that changed the face of Indian cricket
एम एस धोनी-बेन स्टोक्स - फोटो : social Media

इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर और आईपीएल में धोनी के साथ खेल चुके बेन स्टोक्स कहते हैं कि, 'धोनी के लिए कुछ भी नया नहीं है। वो इस खेल को गहराई तक जानते हैं और ये कहने की बात नहीं कि उनकी बैटिंग अपनी कहानी खुद बयां करती है।

वीडियो में इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर धोनी के बारे में कहते हैं कि, 'धोनी मेरे आदर्श विकेटकीपर हैं। मिस्टर कूल, ग्राउंड पर उनकी प्रभावशाली मौजूदगी से मुझे प्यार है। बैटिंग करते हुए वो बेहद शांत और संतुलित रहते हैं। विकेट के पीछे भी वह बेहद तेज हैं। अपने खास स्टाइल के साथ वह इस खेल के एक बेहतरीन एंबेसडर हैं।'
 

अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद कहते हैं कि धोनी बेहद कूल हैं। मैं उनका फैन हूं। धोनी का फैन पूरा विश्व है। धोनी के छक्कों की दीवानी पूरी दुनिया है और एमएस का 2011 के फाइनल वाला छक्का हर दिल पर अब तक छपा है और तब तक छपा रहेगा, जब तक क्रिकेट खेला जाता रहेगा।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed