फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC says MS Dhoni changed the face of Indian cricket

38 साल के हुए 'माही', ICC ने कहा -धोनी ने बदला भारतीय क्रिकेट का चेहरा

Sun, 07 Jul 2019 05:10 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 07 Jul 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
ICC says MS Dhoni changed the face of Indian cricket
एम एस धोनी - फोटो : social Media

महेन्द्र सिंह धोनी के शानदार करियर की प्रशंसा करते हुए आईसीसी ने इस पूर्व कप्तान की उपलब्धियों को साझा करके उन्हें 'भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाला' करार किया।

विज्ञापन


रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले धोनी क्रिकेट के तीनों वैश्विक खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैम्पियन्स ट्राफी का खिताब जीता था। 
विज्ञापन




आईसीसी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ ट्विटर पर आईसीसी ने लिखा, 'एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट के चेहरे को बदल दिया। ऐसा नाम जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसा नाम जो विवादों से परे रहा है, महेन्द्र सिंह धोनी सिर्फ नाम नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

इस वीडियो में भारतीय कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर, हरफनमौला बेन स्टोक्स और अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद का धोनी को लेकर बयान है।

कोहली ने कहा, 'आप बाहर से जो देखते हैं, वह इस बात से बहुत अलग है कि वह व्यक्ति कैसा है। वह हमेशा से शांत और एकाग्र रहे है, उनसे काफी कुछ सिखा जा सकता है। वह मेरे कप्तान थे और हमेशा रहेंगे। एक-दूसरे को लेकर हमारी समझ कमाल की है। मुझे उनके सुझाव का हमेशा से इंतजार रहता है।' 

बुमराह ने कहा, '2016 में जब मैं टीम में आया था तब वह कप्तान थे। वह टीम को शांत रखते है और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है।' आईपीएल में पुणे सुरपजाइंट्स की ओर से खेलते हुए धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले स्टोक्स ने उनकी तारीफ करते हुए कहा धोनी की तरह बेहतर कोई नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, 'वह इस खेल के महान खिलाड़ियों में से एक है, शानदार विकेटकीपर है। मुझे नहीं लगता है कोई उनकी तरह बेहतर नहीं हो सकता है।' इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर ने भी धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेरे आदर्श खिलाड़ी है। 

उन्होंने कहा, 'जब मैं बड़ा हो रहा था तब वह मेरे आदर्श थे। मुझे मैदान में ‘मिस्टर कूल’ का अंदाज पसंद है, विकेट के पीछे भी वह बिजली की तरह फुर्तीले है। जब वह बल्लेबाजी करते है तब काफी शांत रहते हैं। वह खेल के लिए बहुत बड़े राजदूत हैं और मैं एमएस धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed