फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC revealed names of Match officials for T20 World Cup 2021 final, nitin menon to be tv umpire

T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में होगी खिताबी भिड़ंत, आईसीसी ने जारी किए अधिकारियों के नाम, इस भारतीय अंपायर को मिली अहम भूमिका

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
सार

आईसीसी ने भी फाइनल मुकाबले के लिए अपने श्रेष्ठ अंपायरों के पैनल को लगाया है, जिनके नाम भी सामने आ गए हैं। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो मैदानी अंपायर होंगे। जबकि भारत के नितिन मेनन को टीवी अंपायर बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
ICC revealed names of Match officials for T20 World Cup 2021 final, nitin menon to be tv umpire
नितिन मेनन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में यह तय है कि इस बार दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिलेगा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम में खिताबी मुकाबला होना है, ऐसे में दोनों में जीतने वाली टीम पहली बार विश्व विजेता बनेगी। दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और सेमीफाइनल में रोमांचक जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


आईसीसी ने भी फाइनल मुकाबले के लिए अपने श्रेष्ठ अंपायरों के पैनल को लगाया है, जिनके नाम भी सामने आ गए हैं। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के मराइस इरास्मस और इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो मैदानी अंपायर होंगे। जबकि भारत के नितिन मेनन को टीवी अंपायर बनाया गया है। 
विज्ञापन


आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने एक बयान में कहा, ‘अंपायर मराइस इरास्मस और रिचर्ड केटलबोरो रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2021 फाइनल में मैदानी अंपायर की जिम्मेदारी संभालेंगे। आईसीसी एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर मेनन फाइनल में टीवी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के पूर्व स्पिनर कुमार धर्मसेना चौथे अंपायर होंगे। रंजन मदुगले मैच रैफरी होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेनन अपने पहले पुरूष विश्व कप में अंपायरिंग कर रहे हैं जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

फाइनल मुकाबले के लिए मैच अधिकारी

  • मैच रेफरी: रंजन मदुगले
  • मैदानी अंपायर: मराइस इरास्मस और रिचर्ड केटलबोरो 
  • टीवी अंपायर: नितिन मेनन 
  • चौथा अंपायर: कुमार धर्मसेना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed