फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC releases new test ranking Virat Kohli and pat cummins ends up on top of the table

ICC की साल की आखिरी टेस्ट रैंकिंग में विराट नंबर एक, बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों में छाए भारतीय खिलाड़ी

Mon, 30 Dec 2019 03:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 30 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
ICC releases new test ranking Virat Kohli and pat cummins ends up on top of the table
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

आईसीसी ने दो अलग-अलग टेस्ट मैचों की समाप्ति के बाद साल की आखिरी रैंकिंग भी जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी वहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज की। दोनों ही मैचों में कुछ खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया जिसका फायदा उन्हें नई रैंकिंग में भी मिला है।

विज्ञापन

टॉप पर विराट

ICC releases new test ranking Virat Kohli and pat cummins ends up on top of the table
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि बल्लेबाजों की टॉप-3 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन क्रमशः पहले-दूसरे और तीसरे पायदान पर बरकरार हैं। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने एक और स्थान के फायदे के साथ अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के नुकसान के साथ अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

टॉप-10 की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने नई एंट्री मारी है। इंग्लैंड के खिलाफ 95 रनों की मैच जिताऊ पारी के बाद उन्हें आठ स्थान का फायदा हुआ है और वे अब दसवें स्थान पर काबिज हो गए हैं। टॉप-10 की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के तीन-तीन बल्लेबाज शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैट कमिंस नंबर एक

ICC releases new test ranking Virat Kohli and pat cummins ends up on top of the table
pat Cummins

वहीं गेंदबाजों में टॉप-10 में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस शीर्ष पर कायम हैं वहीं कीवी तेज गेंदबाज नील वैगनर एक स्थान के फायदे के साथ अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यहां दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को मैच में सात विकेट लेने के बावजूद एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है और वे तीसर स्थान पर खिसक गए हैं। 

टॉप-5 में वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर चौथे स्थान पर बने हुए हैं वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके और अपना आखिरी सीरीज खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर वर्नोन फिलेंडर को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वे अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 में अश्विन और मोहम्मद शमी की वापसी हुई है और दोनों नौंवें और दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed