फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC released the schedule of Under-19 World Cup India will play the first match against Bangladesh

Under-19 World Cup: आईसीसी ने जारी किया अंडर-19 विश्व कप का शेड्यूल, बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत

Mon, 11 Dec 2023 08:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 11 Dec 2023 08:11 PM IST
सार

भारत ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ है। यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होने वाला था, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित दिया है। ऐसे में अंडर-19 विश्व कप अब दक्षिण अफ्रीका में होगा।

विज्ञापन
ICC released the schedule of Under-19 World Cup India will play the first match against Bangladesh
भारत अंडर 19 विश्व कप चैंपियन है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल होने वाले पुरुष अंडर-19 विश्व कप का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ ब्लोएमफोंटेन में खेलेगी। भारत ग्रुप ए में बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ है। यह टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होने वाला था, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित दिया है। ऐसे में अंडर-19 विश्व कप अब दक्षिण अफ्रीका में होगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ अपने मैच के बाद भारत 25 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में आयरलैंड से भिड़ेगा। 28 जनवरी को अपने आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया इसी मैदान पर संयुक्त राज्य अमेरिका से भिड़ेगी। टूर्नामेंट 19 जनवरी को डबल हेडर के साथ शुरू होगा। आयरलैंड ब्लोमफोंटेन में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका पोटचेफस्ट्रूम में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगा।
विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप में भारत का शेड्यूल
तारीख खिलाफ जगह
20 जनवरी बांग्लादेश ब्लोमफोंटेन
25 जनवरी आयरलैंड ब्लोमफोंटेन
28 जनवरी अमेरिका ब्लोमफोंटेन

अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप
ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका।
ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड।
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, जिम्बाब्वे।
ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल।

भारत ने जीते सबसे ज्यादा खिताब
भारत अब तक सबसे ज्यादा पांच बार अंडर-19 विश्व कप जीता है। टीम इंडिया साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में चैंपियन बनी है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन और पाकिस्तान ने दो खिताब जीते हैं। बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड एक-एक बार टूर्नामेंट जीतने में सफल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed