{"_id":"636b4f79eec0997d1c17961b","slug":"icc-rankings-wanindu-hasaranga-becomes-number-one-bowler-in-t20i-suryakumar-yadav-remains-on-top","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हसरंगा नंबर-1 गेंदबाज बने, सूर्या शीर्ष पर कायम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हसरंगा नंबर-1 गेंदबाज बने, सूर्या शीर्ष पर कायम
Wed, 09 Nov 2022 12:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:50 PM IST
सार
हसरंगा ने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर दो विकेट लिए थे। उनके टूर्नामेंट में 15 विकेट हैं। दुर्भाग्य से हसरंगा की टीम श्रीलंका का टूर्नामेंट में वह आखिरी मैच था। हसरंगा ने पहला स्थान हासिल कर राशिद खान को शीर्ष से हटा दिया।
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए हैं। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष पर पहुंचा दिया है। संयोग कि बात है कि हसरंगा पिछले साल भी टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही नंबर-1 गेंदबाज बने थे। बल्लेबाजों की बात करें को सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर कायम हैं।
हसरंगा ने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर दो विकेट लिए थे। उनके टूर्नामेंट में 15 विकेट हो गए। दुर्भाग्य से हसरंगा की टीम श्रीलंका का टूर्नामेंट में वह आखिरी मैच था। हसरंगा ने पहला स्थान हासिल कर अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान को शीर्ष से हटा दिया।
सूर्यकुमार को हुआ छह रेटिंग अंक का फायदा
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 225 रन बनाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन की पारी खेली थी। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 गेंद पर तूफानी अंदाज में नाबाद 61 रन ठोक दिए थे। उन्हें छह रेटिंग अंक का फायदा हुआ है। सूर्यकुमार के अब 869 रेटिंग अंक हो गए हैं। यह दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से 39 अधिक है। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे तीसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले
अश्विन को हुआ फायदा
अफगानिस्तान के खिलाफ दो-दो विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड और एडम जैम्पा शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। हेजलवुड एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि जैम्पा सातवें से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद भी शीर्ष 10 में हैं जबकि भारत के रविचंद्रन अश्विन जिम्बाब्वे के तीन विकेट चटकाकर पांच पायदान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC: सेमीफाइनल मैच से पहले डरा इंग्लैंड, उपकप्तान बोले- सूर्यकुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज
अर्शदीप ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और भारत के अर्शदीप सिंह ने भी महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ कुल सात विकेट लेकर शाहीन 20 पायदान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह चार स्थानों की छलांग लगाकर 23वें नंबर पर आ गए हैं।