फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings: Suryakumar remains on top in T20 rankings, no Indian in top-10 among bowlers

ICC Rankings: टी-20 रैंकिंग में सूर्यकुमार शीर्ष पर बरकरार, गेंदबाजों में टॉप-10 में कोई भारतीय नहीं

Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
सार

सूर्यकुमार अभी तक आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए तीन मैचों में 15, 01, 00 रन पर आउट हो गए थे।

विज्ञापन
ICC Rankings: Suryakumar remains on top in T20 rankings, no Indian in top-10 among bowlers
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछली कुछ पारियों में खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। सूर्यकुमार के 906 अंक हैं। उनके बाद पाकिस्तान के बाद मोहम्मद रिजवान (811 अंक), बाबर आजम (755 अंक), दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम (748 अंक) और न्यूजीलैंड डेवोन कॉन्वे (745 अंक) क्रमश : दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। विराट कोहली के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और वह 15वें पायदान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार अभी तक आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए तीन मैचों में 15, 01, 00 रन पर आउट हो गए थे। श्रीलंका के 22 वर्षीय स्पिनर महीष तीक्ष्णा टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर कायम है। शीर्ष-10 गेंदबाजी टी-20 रैंकिंग में कोई भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed