{"_id":"67348b562da752ec740a4faa","slug":"icc-rankings-latest-updates-shaheen-afridi-reaches-on-top-of-odi-ranking-list-sanju-samson-on-this-position-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: केशव महाराज को पीछे छोड़ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे शाहीन अफरीदी, संजू सैमसन को भी फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: केशव महाराज को पीछे छोड़ वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे शाहीन अफरीदी, संजू सैमसन को भी फायदा
Wed, 13 Nov 2024 04:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 13 Nov 2024 04:50 PM IST
सार
हाल ही में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में शाहीन अफरीदी ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 3.76 के इकोनॉमी रेट से आठ विकेट चटकाए थे। वह इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज भी रहे।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी-संजू सैमसन
- फोटो : ICC/BCCI
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी का फायदा मिला है। वह वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केशव महाराज को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शतकीय पारी खेलने का लाभ मिला है।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी शीर्ष पर पहुंचे
हाल ही में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में शाहीन अफरीदी ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 3.76 के इकोनॉमी रेट से आठ विकेट चटकाए थे। वह इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज भी रहे। अब उन्हें इस प्रदर्शन का आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा मिला है। वह 696 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, केशव महाराज तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 674 की हो गई है।

बाबर शीर्ष पर बरकरार
अफरीदी के अलावा हारिस रऊफ भी 14 स्थानों के फायदे के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गए। उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। वह इस सीरीज में कुल 10 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे थे। वहीं, बल्लेबाजी रैंकिंग में बाबर आजम 825 की रेटिंग के साथ शीर्ष पर पहले से ही बैठे हुए हैं।

संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती ने लगाई लंबी छलांग
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में शतक जड़ने का फायदा हुआ। वह 27 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 39वें पायदान पर पहुंच गए। उन्होंने लगातार दूसरे टी20 मैच में शतक लगाया था। इसके अलावा भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की शीर्ष 100 गेंदबाजों में एंट्री हो गई है। शुरुआती दो मुकाबलों में आठ विकेट चटकाने के बाद वह 64वें पायदान पर पहुंच गए।

रवि बिश्नोई को भी हुआ लाभ
टी20 रैंकिंग में फिल साल्ट दूसरे, जोस बटलर छठे और निकोलस पूरन 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में दमदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वहीं, इस प्रारूप की गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को फायदा मिला है। वह चार स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 696 की हो गई है। उनके अलावा वेस्टइंडीज के अकील हुसैन तीसरे और रवि बिश्नोई सातवें पायदान पर पहुंच गए।