फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC propose multiple limited overs Champions Cups as part of 2023-2031 cycle

नौ साल में 14 टूर्नामेंट कराने की तैयारी में ICC, टी-20 और वन-डे में शुरू होगा चैंपियंस कप

Wed, 19 Feb 2020 10:40 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Feb 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
ICC propose multiple limited overs Champions Cups as part of 2023-2031 cycle
ICC इवेंट्स - फोटो : ट्विटर

अगर सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में आपको क्रिकेट का जबरदस्त डोज मिलने जा रहा है। तैयारी पूरी हो चुकी है, क्योंकि दुनिया भर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने अपने अगले कैलेंडर (2024-31) में वन-डे विश्व कप, टी-20 विश्व कप, और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा दो नए टूर्नामेंट का प्रस्ताव रखा है। अगर यह प्रस्ताव लागू हो गया तो दुनियभर की मेंस टीमें 2023 से 2031 तक 14 आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगी। इसके अलावा पहले की ही तरह द्विपक्षीय सीरीज, हर देश की अपनी ग्लोबल लीग और दूसरे टूर्नामेंट तो खेले ही जाएंगे।

विज्ञापन

टी-20, वन-डे में चैंपियंस कप का प्रस्ताव

ICC propose multiple limited overs Champions Cups as part of 2023-2031 cycle
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

ICC के प्रस्ताव के मुताबिक 2024 और 2028 में टी-20 चैंपियंस कप होगा। 10 देशों के बीच कम से कम 48 मैच खेले जाएंगे। मैचों की संख्या उतनी ही है जितनी विश्व कप 2019 में थी। दूसरी ओर 2025 और 2029 में वन-डे चैंपियंस कप कराए जाएंगे। वन-डे चैंपियंस कप को चैंपियंस ट्रॉफी की तरह पेश किया जाएगा। जिसमें छह टीमों के बीच 16 मैच होंगे। सदस्य देशों को 2023-2031 के बीच होने वाले इस टूर्नामेंटों के लिए देशों को बोली लगाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया है। उम्मीद है कि यह समयसीमा बढ़ाई जा सकती है क्योंकि अभी सिर्फ प्रस्ताव आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI हुआ नाराज, इन बोर्ड्स की राय अलग

ICC propose multiple limited overs Champions Cups as part of 2023-2031 cycle
बीसीसीआई

ICC के इस प्रस्ताव को बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बोर्ड से सहमति मिलना मुश्किल है। आईसीसी साफ तौर पर इन टूर्नामेंट्स से अपना रेवेन्यू बढ़ाना चाहती है। आईसीसी के सीईओ मनु सवानी ने कहा था कि हर साल बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से नियमित रूप से बड़ी रकम आएगी, जिसे छोटे देशों में खेल के उत्थान के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। हालांकि बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड्स का मानना है कि इससे द्विपक्षीय सीरीज में असर पड़ेगा और उनकी होने वाली कमाई भी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed