फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc player of the month for february shubman gill steve smith glenn philips nominated know details

ICC Player Of The Month: फाइनल से पहले शुभमन गिल को मिली बड़ी खुशखबरी, आईसीसी के खास अवॉर्ड के लिए नामित

Fri, 07 Mar 2025 06:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 07 Mar 2025 06:26 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को बड़ी खुशखबरी मिली है। आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया है।

विज्ञापन
icc player of the month for february shubman gill steve smith glenn philips nominated know details
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को बड़ी खुशखबरी मिली है। आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया है। उनके अलावा दो अन्य विदेशी खिलाड़ियों को भी फरवरी महीने में इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स शामिल हैं।
विज्ञापन

गिल ने किया प्रभावित
युवा सलामी बल्लेबाज गिल ने फरवरी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। इस दौरान उन्होंने तीन मैचों में 103.60 के स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। वह इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। इसके बाद गिल का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी में भी गरजा। अबतक खेले चार मैचों में उन्होंने एक शतक की मदद से 157 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल, स्मिथ और फिलिप्स के बीच छिड़ी जंग
पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को पछाड़कर वनडे में शीर्ष पर पहुंचे गिल को उनके शानदार प्रदर्शन का अब इनाम मिला है। आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया है। वहीं, हाल ही में वनडे से संन्यास लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 97 रन बनाए। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया। मौजूदा टूर्नामेंट में फिलिप्स ने चार मैचों में 143 रन और दो विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

इन तीन महिलाओं को भी किया गया नामित
आईसीसी ने महिलाओं क्रिकेटरों में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड के अलावा थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को नामित किया है। तीनों ने फरवरी में अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब देखना ये होगा कि इनमें से किसे इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed