फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc player of the month award nominees jasprit bumrah marco jansen haris rauf know details

Jasprit Bumrah: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित बुमराह, यानसेन और हारिस रऊफ भी दौड़ में शामिल

Thu, 05 Dec 2024 05:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Dec 2024 05:34 PM IST
सार

आईसीसी ने नवंबर के लिए तीन पुरुष खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया है। इनमें बुमराह के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
icc player of the month award nominees jasprit bumrah marco jansen haris rauf know details
बुमराह-हारिस-यानसेन - फोटो : jaspritb1/harisraufofficial/PTI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए मुकाबले में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट चटकाए थे। पहली पारी में स्टार गेदबाज ने पांच विकेट हॉल हासिल किया था और सिर्फ 30 रन खर्च किए। वहीं, दूसरी पारी में बुमराह को तीन विकेट मिले। उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 295 रन से हराने में कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों को किया गया नामित
आईसीसी ने नवंबर के लिए तीन पुरुष खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया है। इनमें बुमराह के अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन भी शामिल हैं। इन तीनों के बीच आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए टक्कर देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में हारिस ने चटकाए कुल 18 विकेट
हारिस रऊफ ने हाल ही में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने मेलबर्न में तीन विकेट लेकर सीरीज की शुरुआत की। दूसरे मैच में उन्हें पांच और तीसरे में दो विकेट मिले। इस तरह उन्होंने कुल 10 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान ने 22 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। टी20 सीरीज में भी हारिस ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा जिम्बाब्वे में तीन विकेट अपने नाम किए। इस तरह नवंबर में रऊफ ने कुल 18 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन

यानसेन भी नहीं रहे पीछे
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन भी बुमराह और हारिस को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में उन्हें तीन विकेट मिले जबकि तीसरे मैच में उनके बल्ले से अर्धशतक भी निकला। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने कुल 11 विकेट चटकाए। पहली पारी में यानसेन ने सात जबकि दूसरे में चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed