फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ODI Team Rankings: Pakistan pip India in the latest ICC ODI Team Rankings

ICC ODI Ranking: वनडे में पाकिस्तान ने भारत को पीछे छोड़ा, चार महीने से मैच नहीं खेलने का अंजाम भुगत रही टीम इंडिया

Mon, 13 Jun 2022 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Jun 2022 08:33 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम के शानदार नेतृत्व किया और तीन मैचों में से पहले मैच में शतक जड़ा, जबकि अगले मैच में 77 रन बनाए। वे इस दौरान वनडे में दो बार लगातार तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने।

विज्ञापन
ICC ODI Team Rankings: Pakistan pip India in the latest ICC ODI Team Rankings
आईसीसी वनडे रैंकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी  ने वनडे की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है। टीम चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान की टीम को फायदा पहुंचा है। पाकिस्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज का तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इसके बाद उनकी रैंकिंग पांच से चार हो गई है।
विज्ञापन

 

बाबर आजम की टीम के पहले 102 रेटिंग अंक थे, जो कि अब 106 हो गई है। वहीं, भारत के 105 अंक हैं। पाकिस्तान का हाल फिलहाल में वनडे में फॉर्म शानदार रहा है। घर में टीम ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। अब विंडीज पर जीत हासिल कर टीम ने अपने बेहतरीन फॉर्म का नमूना पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम के शानदार नेतृत्व किया और तीन मैचों में से पहले मैच में शतक जड़ा। पहले वनडे में उन्होंने 103 रन की पारी खेली, जबकि अगले मैच में 77 रन बनाए। वे इस दौरान वनडे में दो बार लगातार तीन शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। अब से पहले उन्होंने 2016 में भी ऐसा किया था। इसके अलावा उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर करने का भी रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय टीम को पिछले चार महीने से कोई वनडे नहीं खेलने का नुकसान हुआ है। टीम इंडिया ने पिछला वनडे मैच इसी साल 11 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। हालांकि, टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका होगा। भारत को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

वहीं, पाकिस्तान को अब सीधे अगस्त में कोई वनडे सीरीज खेलनी है। तब पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। ऐसे में भारत अगर इंग्लैंड और विंडीज पर बड़ी जीत हासिल करता है तो पाकिस्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ जीतकर भी टीम इंडिया से पार नहीं पा सकेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 12 जुलाई से 17 जुलाई के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। उसके बाद भारतीय टीम 22 से 27 जुलाई के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed