फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ODI Rankings: Virat Kohli Achieves Career Best Points, Kuldeep Yadav first time in to Top 10

वन-डे टॉप-10 रैंकिंग: कुलदीप यादव की पहली बार एंट्री, विराट भी करियर के टॉप पर पहुंचे

Wed, 18 Jul 2018 06:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
ICC ODI Rankings: Virat Kohli Achieves Career Best Points, Kuldeep Yadav first time in to Top 10

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को बोलबाला रहा। जहां 'चाइनामैन' कुलदीप यादव  गेंदबाजों की ताजा वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शीर्ष बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए करियर के सर्वश्रेष्ठ 911 अंक हासिल किए।

विज्ञापन

 
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को उनके मेहनत का फल मिला है। पहली बार वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाते हुए वह उत्साहित होंगे।
विज्ञापन


तीन वनडे मैचों की सीरीज में भले ही इंग्लैंड ने 2-1 से टीम इंडिया को मात दी हो, लेकिन कुलदीप ने इस सीरीज में कुल नौ विकेट अपने नाम किए। ट्रेंट ब्रिज वनडे में तो उन्होंने विकेटों का 'छक्का' लगाया था। यही कारण रहा कि वह 8 स्थान की छलांग के साथ अपने करियर के बेस्ट 6वें पायदान पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप-10 में कुलदीप यादव के अलावा जसप्रीत बुमराह अब भी पहले स्थान पर कायम हैं। कुलदीप के जोड़ीदार युजवेंद्र चहल दो स्थान के नुकसान के साथ 10वें स्थान पर आ पहुंचे हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट अपने करियर में पहली बार दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर कायम हैं। रोहित शर्मा भी चौथे स्थान पर बरकरार है। शिखर धवन भी 10वें स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी ने बयान में कहा कि कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 75, 45 और 71 रन की पारियां खेलीं, जिससे उन्हें सिर्फ दो अंक मिले, लेकिन यह उन्हें 911 रेटिंग अंक तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त था जो मार्च 1991 में ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स के 918 अंक के बाद किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक अंक हैं।


रूट ने इस सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में शतक जड़े थे और इसी वजह से उनके खाते में 93 अंक जुड़े, जो उन्हें दूसरे स्थान पर ले गए. वह चार स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed